सिनेमाघर खुल चुके हैं। लेकिन, क्या सिनेमा की किस्मत इस साल जाग जाएगी? ये सवाल पूरी दुनिया में एक जैसा है। आधी क्षमताओं के साथ खुले सिनेमाघरों में दर्शक तो दिखने लगे हैं। पर, परिवारों का मेला लगना अभी बाकी है। फिर भी, साल 2021 से सभी को उम्मीदें हैं। एक झलक इस साल रिलीज होने जा रही उन फिल्मों की, जिनकी कामयाबी पर सिनेमा की उम्मीद टिकी है। ये वे फिल्में हैं जिनका इंतजार पूरे देश में हो रहा है। इनमें से छह हिंदी सिनेमा की हैं, एक एक फिल्म तमिल, तेलुगू और कन्नड़ सिनेमा की और तीन फिल्में हॉलीवुड की हैं।
देश में सिनेमाघरों को खुले हुए लगभग दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन अब तक सिनेमाघरों में कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज नहीं हुई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नए साल में पर्दे पर सबसे पहली बड़ी फिल्म लेकर रणवीर सिंह ही उतरेंगे। उनकी फिल्म '83' काफी समय पहले ही बनकर तैयार हो गई थी लेकिन कोरोना वायरस ने फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की तारीख तो फिलहाल तय नहीं है लेकिन रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने इतना जरूर कहा है कि यह बहुप्रतीक्षित फिल्म जनवरी से मार्च के बीच में रिलीज हो जाएगी।
अभिनेता अक्षय कुमार की ये फिल्म इस साल सिनेदर्शकों का लिटमेस टेस्ट साबित होगी। अक्षय कुमार अपनी कमाई के मामले में तो नंबर वन बन चुके हैं, लेकिन उनकी फिल्मों की कमाई वैसी नहीं हो पा रही है जिससे निर्माताओं से लेकर वितरक तक दोनों हाथों से पैसे बटोर सकें। फिल्म ओटीटी पर रिलीज होते होते बची है। वैसे अक्षय कुमार की पिछली फिल्म ‘लक्ष्मी’ ओटीटी पर रिलीज हुई तो उसे दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। फिल्म को साल की पहली तिमाही में ही रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म हिट हुई तो सिनेमा के साथ साथ अक्षय कुमार के लिए भी ये फिल्म संजीवनी साबित होगी।
4 of 13
राधे
- फोटो : amar ujala, mumbai
राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई
निर्देशक – प्रभु देवा
कलाकार: सलमान खान, जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, दिशा पाटनी आदि।
साल की अगर सब से बहुचर्चित फिल्मों की बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' शीर्ष पर होगी। इस फिल्म का इंतजार सलमान खान के प्रशंसक पिछली ईद से कर रहे हैं लेकिन सलमान अपनी फिल्म को समय पर न तो पूरा कर पाए और न ही रिलीज कर पाए। अनलॉक के बाद सलमान ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और इसके स्पेशल इफेक्ट्स व पोस्ट प्रोडक्शन पर दिन रात काम चल रहा है। सलमान ने भी कहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो वह अपनी इस फिल्म को इस साल ईद पर जोरदार तरीके से रिलीज करेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
अजय देवगन
- फोटो : Twitter
मैदान
निर्देशक: अमित शर्मा
कलाकार: अजय देवगन, प्रियमणि आदि।
बीते साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ के हीरो अजय देवगन की साल 2021 में उतनी बड़ी तो कोई फिल्म रिलीज नहीं हो रही लेकिन उनके प्रशंसकों को स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म 'मैदान' से बहुत उम्मीदें हैं। अपनी मौजूदा फिल्म 'मेडे' की शूटिंग खत्म करके अजय देवगन निर्माता बोनी कपूर की फिल्म 'मैदान' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस साल ये फिल्म दशहरा के आसपास रिलीज हो सकती है। अजय देवगन की एक और फिल्म ‘भुज-द प्राइड ऑफ इंडिया’ का भी इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
6 of 13
करीना कपूर, आमिर खान
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
लाल सिंह चड्ढा
निर्देशक: अद्वैत चंदन
कलाकार: आमिर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, करीना कपूर आदि।
अपने करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ में काम करने के बाद आमिर खान अपनी ब्रांड वैल्यू फिर से सहेजने के लिए पिछले दो साल से अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में ही लगे हैं। उनकी यह फिल्म लगभग पूरी होने को है क्योंकि आमिर ने पिछले कुछ समय में अपनी इस फिल्म पर तेजी से काम किया है। फिलहाल तारीख निश्चित तो नहीं है लेकिन सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी की मानें तो आमिर खान अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को क्रिसमस 2021 पर ही रिलीज करेंगे। फिल्म रिलीज करने के लिए यह उनका पसंदीदा त्यौहार भी है।
अरसे बाद साल 2021 ऐसा खुशनुमा मौका होगा जब हिंदी सिनेमा के तीनों खानों की फिल्में सिनेमाघरों में एक के बाद एक दिखाई देंगी। शाहरुख खान इस फिल्म में भारत सरकार के सीक्रेट एजेंट बने हैं। और, आदित्य चोपड़ा इस फिल्म के जरिए हिंदी सिनेमा में जासूसों का यूनीवर्स बनाने की कल्पना पर काम शुरू कर रहे हैं। यशराज फिल्म्स की दो दूसरी फ्रेंचाइची के जासूस टाइगर और कबीर भी इस फिल्म में नजर आएंगे। साथ ही एक नए खतरनाक जासूस की भी परदे पर एंट्री होगी, जिसका किरदार दीपिका पादुकोण निभाने जा रही हैं।
8 of 13
अन्नाथे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अन्नाथे
निर्देशक: सिवा
कलाकार: रजनीकांत, मीना, खुशबू, कीर्ति सुरेश, नयनतारा, प्रकाश राज आदि।
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत भी अपनी फिल्म 'अन्नाथे' को लेकर बहुत गंभीर हैं। वह भी चाहते हैं कि यह फिल्म कैसे भी करके इसी साल रिलीज हो जाए। इसलिए, रक्तचाप की बीमारी से जूझने के बावजूद रजनीकांत ने फैसला किया है कि वह अपनी इस फिल्म की बची हुई शूटिंग फरवरी से शुरू कर देंगे। वैसे तो यह फिल्म अप्रैल 2020 में ही पूरी हो जानी थी लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण रजनीकांत को अपना काम बंद करना पड़ा। फिल्म की शूटिंग के लिए इसका पूरा सेट हैदराबाद से चेन्नई ले जाने पर काम शुरू हो चुका है।
सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत में भी कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ' देखने के बाद इसकी दूसरी किस्त का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। वर्ष 2018 में रिलीज हुए इस फिल्म के पहले चैप्टर के बाद से निर्माताओं का अंदाजा था कि वह इसके दूसरे चैप्टर को फरवरी 2020 में रिलीज कर देंगे। लेकिन, ऐसा हो नहीं पाया। फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता संजय दत्त की तबीयत खराब होने से भी फिल्म में देरी हुई। अब ये फिल्म तकरीबन पूरी हो चुकी है।
10 of 13
राधे श्याम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राधे श्याम
निर्देशक: राधा कृष्ण कुमार
कलाकार: प्रभास, पूजा हेगड़े आदि।
तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास आजकल जिस प्रोजेक्ट में हाथ डाल रहे हैं, वह प्रोजेक्ट ही बहुप्रतीक्षित हो जाता है। आजकल चर्चाएं हैं पूजा हेगड़े के साथ उनकी रोमांटिक पीरियड ड्रामा फिल्म 'राधे श्याम' की। इस फिल्म की शूटिंग कुछ समय पहले तक इटली में चल रही थी और पूजा ने अपने हिस्से की बाकी बची शूटिंग हैदराबाद में आकर पूरी कर ली। अब यह फिल्म लगभग तैयार है। फिल्म तेलुगू के साथ साथ हिंदी में भी बनी है। हालांकि, प्रभास की पिछली फिल्म ‘साहो’ ने लागत के हिसाब से अच्छा कारोबार नहीं किया था, लेकिन प्रभास को उम्मीद है कि वह अपने प्रशंसकों का एक बड़ा वर्ग जल्द ही देश के हिंदी राज्यों में भी बना ही लेंगे।
एप्पल टीवी की तमाम कोशिशों के बाद भी ओटीटी पर रिलीज होने से बची रही 007 की ये फिल्म साल 2021 की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हॉलीवुड की मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी जेम्स बॉन्ड की इस 25वीं फिल्म 'नो टाइम टू डाई' को इस सीरीज का टर्निंग प्वाइंट भी माना जा रहा है। डैनियर की बतौर बॉन्ड ये आखिरी फिल्म होगी। फिल्म में एक महिला एजेंट को उनकी जगह लेते भी दिखाया जाएगा। फिल्म का एक संवाद दुनिया भर में लोकप्रिय हो रहा है, ‘इतिहास उन इंसानों के साथ कभी दया नहीं दिखाता, जो भगवान बनने की कोशिश करते हैं।’
12 of 13
फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज 9
- फोटो : फाइल फोटो
एफ 9 (फास्ट एंड फ्यूरियस 9)
निर्देशक: जस्टिन लिन
कलाकार: विन डीजल, टाइरेस गिबसन, क्रिस ब्रिजेस और चार्लीज थेरॉन आदि।
एक्शन फिल्में देखने के शौकीन 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फ्रेंचाइजी की नौवीं किस्त का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म भी कोरोना वायरस की वजह से काफी देरी से आ रही है। शुरुआती दौर में फिल्म के निर्माता ने तय किया था कि यह फिल्म 22 मई 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। लेकिन, जब कोरोना वायरस ने दुनिया में दस्तक दी तो फिल्म को निर्माताओं ने 2 अप्रैल 2021 को रिलीज करना तय किया। हालांकि, बाद में इस तारीख पर 'नो टाइम टू डाई' भी आती दिखी तो 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' के निर्माताओं ने फैसला किया कि वह अपनी फिल्म को 28 मई 2021 को रिलीज करेंगे।
हॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता टॉम क्रूज भी अपनी मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी मिशन इंपॉसिबल की सातवीं फिल्म को पूरा करने के लिए दिन रात एक कर रहे हैं। वैसे तो काम करते हुए यह फिल्म कई विवादों में भी आई लेकिन अंत में फिलहाल के लिए सब कुछ ठीक चल रहा है। और अगर सब कुछ निर्माताओं की तरफ से तय की गई योजना के हिसाब से ही चला तो यह बहुप्रतीक्षित फिल्म भी भी 21 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।प्रतीक्षित फिल्म भी भी 21 नवंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।