चकदा एक्सप्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
इस लिस्ट में पहला नाम अनुष्का शर्मा स्टारर 'चकदा एक्सप्रेस' का है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में उनके सफलतम तेज गेंदबाज बनने की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म से अनुष्का शर्मा 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इससे पहले वे शाहरुख खान और कैटरीना स्टारर 'जीरो' में नजर आई थीं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म के रिलीज की घोषणा नहीं की है।