साल की शुरुआत से ही साउथ सिनेमा बनाम बॉलीवुड की बहस जोरों पर है। बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में कमाल दिखा रही हैं, तो बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर बायकॉट ट्रेंड चला हुआ है। जनता दोनों इंडस्ट्री को लेकर बहस में पड़ी है, तो दूसरी ओर साउथ और बॉलीवुड के सितारे अपनी फिल्मों को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। साउथ के कई सितारे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं, तो बॉलीवुड के सितारे में साउथ इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें दोनों इंडस्ट्री के ये बड़े सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं। अब देखना ये होगा कि क्या इनका साथ आकर काम करना कमाल दिखा पाएगा या टिकट खिड़की पर सन्नाटा पसरा रहेगा।