फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan India Films: 'पुष्पा द रूल' से 'आरसी 15' तक, पैन इंडिया फिल्मों से है 'केजीएफ 2' जैसी बंपर कमाई की उम्मीद

Wed, 17 Aug 2022 01:36 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पुष्पा 2, आरसी 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में इन दिनों फ्लॉप फिल्मों का दौर चल रहा है। हिंदी की लगातार एक के बाद एक फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। वहीं कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनकी कहानी भले ही अच्छी हो लेकिन फिर भी किसी न किसी वजह से दर्शक उन्हें नकार दे रहे हैं। वहीं इस साल साउथ के सितारे आसमान छू रहे हैं। उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही हैं। 'केजीएफ 2' और 'आरआरआर' ने तो बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था। वहीं 'बाहुबली 2' भी कमाई के मामले में काफी बेहतरीन साबित हुई थी। तो चलिए आपको बताते हैं कि अब जो पैन इंडिया फिल्में आने वाली हैं क्या वो 'केजीएफ 2' और 'बाहुबली 2' के मुकाबले कमाई कर पाएंगी या नहीं।

 
विज्ञापन

2 of 6
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
पुष्पा: द रूल
साल 2021 के अंत में आई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने हिंदी के दर्शकों अपनी ओर खूब आकर्षित किया था। इस फिल्म के गाने और डायलॉग आज भी पसंद किेए जाते हैं। इस फिल्म का सीक्वल पुष्पा: द रूल भी आ रहा है। पहले पार्ट ने करीब 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। ऐसे में पुष्पा 2 से भी शानदार कमाई की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
सालार - फोटो : सोशल मीडिया
सालार
केजीएफ 2 के निर्देशक एक बार फिर अपनी शानदार फिल्म सालार लाने की तैयारी में हैं। 200 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म में बाहुबली अभिनेता प्रभास के साथ श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं। अटकलें हैं कि इस फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा। हालांकि प्रभास की पिछली फिल्म राधे श्याम फ्लॉप रही है। ऐसे में इस फिल्म से हिट की उम्मीद है।

4 of 6
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
आदिपुरुष
आदिपुरुष रामायण पर आधारित एक पौराणिक फिल्म है। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। ओम राउत इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। ये भी एक पैन इंडिया फिल्म है, इसलिए इसके भी सुपरहिट होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पीएस-1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पीएस: 1
ऐश्वर्या राय अभिनीत ये फिल्म करीब 500 करोड़ रुपये के बड़े बजट की है। इस फिल्म का निर्माण मणिरत्नम कर रहे हैं। ये फिल्म भी दो पार्ट में आने वाली है। फिल्म की शूटिंग ओरछा के 16वीं और 17वीं सदी के महलों और मंदिरों में हुई है। कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म को भी दर्शक पसंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आरसी 15 - फोटो : सोशल मीडिया
आरसी 15
साउथ के सुपरस्टार अपनी अगली फिल्म आरसी 15 में बहुत जल्द नजर आने वाले हैं। आरआरआर की सफलता के बाद ये उनकी बिग बजट फिल्म होने वाली है। हालांकि इससे पहले चिरंजीवी के साथ वह आचार्य में नजर आए थे, हालांकि वह फिल्म बुरी तरीके से फ्लॉप हो गई थी। ऐसे में आरसी 15 से हिट होने की उम्मीद की जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें