लाल सिंह चड्ढा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर ने की महज इतनी कमाई
वहीं, 'लाल सिंह चड्ढा' की खराब कमाई का प्रदर्शन छठे दिन यानी मंगलवार को भी जारी रहा। सोमवार के मुकाबले मंगलवार के दिन 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई में पूरे 75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, जो मेकर्स के लिए काफी खराब संकेत है। इस फिल्म ने मंगलवार यानी अपने छठे दिन पर लगभग 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का बजट 180 करोड़ रुपये है लेकिन अब तक आमिर की यह फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। फिल्म की टोटल कमाई लगभग 48 करोड़ रुपये तक पहुंच पाई है।