हिंदी फिल्मों में हीरो जब किसी फिल्म में पहली बार परदे पर उतरता है तो उसके लिए खास संवाद, खास सीक्वेंस और खास बैकग्राउंड म्यूजिक तक बनाया जाता है, बात हीरोइनों की हो तो ऐसी दृश्यावलियां कम ही ध्यान आती हैं। हां, अभिनेत्री उपासना सिंह इसका अपवाद हैं। उनका संवाद ''शैतान से जन्मी, अंधेरों में पली, कहते हैं सब मुझको काली परी'' अब तक लोगों को खूब याद है। 29 जून 1975 को पंजाब के होशियारपुर में पैदा हुईं उपासना सिंह अपनी मां के निधन के बाद से अपना जन्मदिन नहीं मनाती हैं। इन दिनों वह बीते साल की मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के साथ अपने बेटे को लॉन्च करने की तैयारियों में व्यस्त हैं और इस फिल्म का निर्देशन भी खुद ही करने जा रही हैं। अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उपासना सिंह से ‘अमर उजाला’ की एक एक्सक्लूसिव मुलाकात..