फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रामायण' को लेकर सोनाक्षी सिन्हा पर भड़के यूपी के मंत्री, बोले- 'ऐसे लोग केवल पैसे कमाना चाहते हैं'

Tue, 24 Sep 2019 03:51 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
'कौन बनेगा करोड़पति' 11 में बीते शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा पहुंची थीं। शो में सोनाक्षी कंटेस्टेंट रूमा देवी के साथ हॉट सीट पर बैठी थीं। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने सवाल पूछा कि 'रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे?' इसका सही जवाब 'लक्ष्मण' है लेकिन सोनाक्षी इस बेहद सरल सवाल का जवाब नहीं दे पाईं, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। अब इस पर यूपी के कैबिनेट मंत्री सोनाक्षी सिन्हा पर भड़के हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुनील भराला - फोटो : amar ujala
सोनाक्षी सिन्हा पर उत्तर प्रदेश के एक मंत्री ने रिएक्शन दिया है। यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सुनील भराला श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष हैं। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को 'धन पशु' कहा है। सुनील भराला ने कहा कि 'इस तरह के लोगों के पास सीखने का समय नहीं हैं और सारा ध्यान केवल पैसे कमाने पर होता है।'
विज्ञापन

3 of 5
sonakshi sinha - फोटो : Social Media
सुनील भराला ने कहा कि 'आज के मॉडर्न जमाने में ऐसे लोग केवल पैसे कमाना चाहते हैं और उसे अपने ऊपर उड़ाने पर ध्यान देते हैं। इन्हें इतिहास और भगवान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इनके पास सीखने के लिए समय नहीं है। इस बात से दुखद कुछ भी नहीं है।'

4 of 5
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : एएनआई
सोनाक्षी सिन्हा को इस वजह से भी ट्रोल किया गया क्योंकि उनके परिवार के सदस्यों के नाम रामायण से प्रेरित हैं। सोनाक्षी के पिता का नाम शत्रुघ्न तो वहीं उनके सगे भाइयों का नाम लव-कुश है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonakshi sinha - फोटो : social media
ट्रोल किए जाने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट किया- 'डियर जागे हुए ट्रोलर्स। मुझे पाइथागोरस, मर्चेंट ऑफ वेनिस, पीरियोडिक टेबल, क्रोनोलॉजी ऑफ द मुगल डायनेस्टी, और क्या क्या याद नहीं..वो भी याद नहीं। अगर आपके पास कोई और काम नहीं है और इतना समय है तो यह सब भी मीम्स बनाओ ना। मुझे मीम्स बहुत पसंद हैं।'  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें