फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kesari 2: ‘केसरी 2’ में नजर आएगा सी शंकरन नायर का साहस, इन फिल्मों में भी कही गई गुमनाम नायकों की कहानी

Sun, 13 Apr 2025 09:24 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिनेमा के जरिए दर्शकों को ऐसी कहानियां भी जानने का मौका मिलता है, जो किताबों में नहीं होती हैं। अब तक कई गुमनाम नायकों की कहानियों पर हिंदी फिल्में बन चुकी हैं। जानिए, ऐसी ही कुछ चर्चित हिंदी फिल्मों के बारे में, जिनमें गुमनायकों के साहस को दिखाया गया।  
विज्ञापन
1 of 7
फिल्म 'केसरी 2', 'नीरजा' और 'राजी' - फोटो : इंस्टाग्राम@ akshaykumar, ट्विटर

जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ रिलीज होगी। इस फिल्म में वकील सी शंकरन नायर की कहानी है। जलियांवाला बाग हत्याकांड में मारे गए लोगों को न्याय दिलाने के लिए सी शंकरन नायर ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ केस लड़ा। जिस दौर में भारत, ब्रिटिश सरकार के अधीन था, उस वक्त सी शंकरन ने अनन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। अफसाेस इस बात का है कि आज भी कई लोग सी शंकरन नायर के बारे में नहीं जानते हैं, अब फिल्म के जरिए उनके साहस की कहानी सामने आएगी। अक्षय कुमार की इस फिल्म से पहले भी कई ऐसी हिंदी फिल्में बनी हैं, जिनमें ऐसे ही गुमनायकों की कहानी सामने आईं। जानिए, ऐसी ही कुछ चर्चित फिल्मों के बारे में।   

विज्ञापन

2 of 7
फिल्म 'ताण्हाजी' में अजय देवगन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

ताण्हा जी
अजय देगवन की फिल्म ‘ताण्हा जी(2020)’ के जरिए भी एक महान मराठा योद्धा की कहानी को दर्शकों ने देखा। छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना के सबसे वीर योद्धा ताण्हा जी ने मुगलों से स्वराज पाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इस फिल्म को ओम राउत ने निर्देशित किया था।  

विज्ञापन

3 of 7
नीरजा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

नीरजा
राम माधवानी निर्देशित फिल्म ‘नीरजा(2016)’ में सोनम कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म की कहानी एयरहोस्टेस नीरजा के साहस, बलिदान की है। साल 1986 में एक प्लेन हाइजैक होकर कराची ले जाया जाता है। इस प्लेन में आतंकवादियों से लोगों की रक्षा करते हुए नीरजा मारी जाती हैं। नीरजा के कारण ही 359 लोगों की जान बच पाती है।  

4 of 7
फिल्म 'राजी' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

राजी
आलिया भट्ट ने फिल्म ‘राजी(2018)’ में एक ऐसी गुमनाम भारतीय जासूस महिला का किरदार किया, जिसने देश की रक्षा के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। फिल्म की कहानी एक किताब ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित थी। 

विज्ञापन

5 of 7
फिल्म 'एयरलिफ्ट' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

एयरलिफ्ट 
साल 2016 में अक्षय कुमार की एक फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ रिलीज हुई। इसमें अक्षय ने मैथुनी मैथ्यूज का किरदार निभाया। यह कहानी 1990 के दौर में कुवैत संघर्ष के दौरान भारतीय लोगों को सुरक्षित बाहर निकाले की है, इस काम में मैथुनी मैथ्यूज ने अहम भूमिका निभाई। भारत सरकार की मदद से डेढ़ लाख से अधिक भारतीयों को युद्ध ग्रस्त क्षेत्र से बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन

6 of 7
फिल्म 'सरदार उधम' में विक्की कौशल - फोटो : एक्स(ट्विटर)

सरदार उधम 
सूजीत सरकार निर्देशित फिल्म ‘सरदार उधम(2021)’ में विक्की कौशल ने क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह का किरदार निभाया। भारत से लंदन जाकर, कई सालों तक वहां रहने के बाद सरदार उधम सिंह ने ब्रिटिश ऑफिसर डायर को गोली मारी। डायर ने ही 1919 में जलियांवाला बाग नरसंहार को अंजाम दिया था, इसका ही बदला सरदार उधम सिंह ने लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म 'परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरन' में जॉन अब्राहम - फोटो : एक्स (ट्विटर)
परमाणु स्टोरी ऑफ पोखरन
जॉन अब्राहम ने साल 2018 में फिल्म ‘परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरन’ की। अभिषेक शर्मा निर्देशित इस फिल्म में 1998 में हुए परमाणु बम के सफल टेस्ट की कहानी है। इस काम में भारतीय सेना ने क्या भूमिका निभाई? इस बात को ही फिल्म के जरिए दिखाया गया। फिल्म में जॉन अब्राहम ने आर्मी ऑफिसर का रोल निभाया।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें