फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Spirit: प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर आया बड़ा अपडेट, सुनकर फैंस भी हो जाएंगे खुश

Sun, 13 Apr 2025 09:23 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Update on Prabhas Spirit: पैन इंडिया स्टार प्रभास की आगामी फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है, जिसमें छुपी है एक ऐसी जानकारी जो हर किसी को खुश कर देगी।
विज्ञापन
1 of 5
'स्पिरिट' को लेकर आया बड़ा अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
साउथ अभिनेता प्रभास इन दिनों अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वहीं उनकी फिल्म 'स्पिरिट' में प्रभास एक पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आएंगे। आज फिल्म को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है, जिसे सुनकर प्रभास के प्रशंसक जरूर खुश हो जाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
स्पिरिट में प्रभास एक पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास अभी 'राजा साब' और हनु राघवपुडी की फिल्म पर काम कर रहे हैं। उनके पास 'स्पिरिट', 'सालार 2', 'कल्कि 2' और प्रशांत वर्मा के साथ एक और फिल्म भी है। प्रशंसक 'स्पिरिट' को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हैं, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा करेंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास-स्पिरिट - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, स्पिरिट की शूटिंग सितंबर या अक्टूबर 2025 में शुरू होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि संदीप वांगा इस फिल्म के जरिए पुलिस स्टाइल को नए तरीके से दिखाना चाहते हैं, जिसमें हीरो और विलेन की कहानी को खास अंदाज में पेश किया जाएगा। 

4 of 5
फिल्म का निर्देशन संदीप वांगा रेड्डी करेंगे - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas, sandeepreddy.vanga
स्क्रिप्ट लिखने में उम्मीद से ज्यादा समय लगा। स्पिरिट एक आम पुलिस थ्रिलर से अलग होगी। वांगा ने स्क्रिप्ट पर 6 महीने से ज्यादा काम किया है और अब वह सितंबर या फिर अक्टूबर 2025 से शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्पिरिट के अलावा कई फिल्मों में नजर आएंगे प्रभास - फोटो : इंस्टाग्राम@sandeepreddy.vanga, actorprabhas
फिल्म में अभिनेताओं के सेलेक्शन का काम चल रहा है। खबर है कि वांगा कोरिया और अमेरिका से भी कुछ अभिनेताओं को लेना चाहते हैं। स्पिरिट का निर्माण भूषण कुमार, संदीप रेड्डी वांगा और प्रणय रेड्डी वांगा मिलकर टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें