फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपने देखी हेमा मालिनी के घर की खूबसूरत तस्वीरें, अंदर से बेहद आलीशान है 'ड्रीम गर्ल' का आशियाना

Sat, 03 Apr 2021 03:36 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हेमा मालिनी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिलों पर राज किया। फिल्म 'सौदागर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हेमा मालिनी ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन आज भी उनके करोड़ों फैंस हैं। हेमा मालिनी ने 72 साल की उम्र में भी अपने आपको काफी फिट रखा हुआ है और इसकी तारीफ वो हमेशा ही सुनती रहती हैं। इसके अलावा हेमा मालिनी के घर की तस्वीरों को देखकर भी उनके फैंस हैरान रह जाते हैं। हेमा मालिनी का घर अंदर से बेहद खूबसूरत है और उनके घर की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। आज हम आपको ड्रीम गर्ल के घर की कुछ खास तस्वीरें आपको दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 8
धर्मेंद्र, ईशा देओल, अहाना देओल, हेमा मालिनी - फोटो : Instagram
हेमा मालिनी ने बॉलीवुड के 'हीमैन' धर्मेंद्र से शादी रचाई थी। ये जोड़ी 70 के दशक में काफी मशहूर रही। करीब 9 साल के रिलेशनशिप के बाद फिल्मी पर्दे की इस हिट जोड़ी ने 2 मई 1979 को शादी रचाई। हेमा और धर्मेन्द की शादी को 41 साल हो चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
हेमा मालिनी और ईशा देओल - फोटो : Instagram
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं। इसके अलावा हेमा मालिनी अब राजनीति में हैं और वो मथुरा से तीसरी बार सांसद हैं। 

4 of 8
हेमा मालिनी का घर - फोटो : Instagram
हेमा मालिनी मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रहती हैं। ये घर उन्होंने पति धर्मेंद्र के साथ मिलकर 30 साल पहले खरीदा था। ये बहुत शानदार बंगला है लेकिन अब वो यहां अकेली रहती हैं। धर्मेन्द्र कभी कभार उनसे मिलने आते रहते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
हेमा मालिनी - फोटो : Instagram
धरम पाजी अपने दोनों परिवार से दूर फार्म हाऊस पर रहते हैं। हेमा मालिनी और धर्मेन्द्र दोनों के घर मुंबई के जुहू इलाके में हैं। धर्मेन्द्र के घर से हेमा का घर महज 5 मिनट की दूरी पर है, लेकिन वो कभी भी अपने पति के घर नहीं गईं।
विज्ञापन

6 of 8
हेमा मालिनी - फोटो : Instagram
जुहू स्थित इस घर में हेमा के साथ उनके कई नौकर-चाकर रहते हैं। दोनों बेटियों की शादी के बाद अब हेमा इस बंगले में अकेले ही रहती है। हेमा ने अपने घर को पारंपरिक तरीके से सजा रखा है। उनके घर की सजावट में साउथ इंडियन टच दिखता है।
विज्ञापन

7 of 8
हेमा मालिनी - फोटो : Instagram
उनके आलीशान घर में हर चीज बहुत ही सलीके से रखी गई हैं। हेमा के घर की दीवारों पर बड़ी-बड़ी पेंटिंग्स देखने को मिलती है। ड्राइंग रूम में बड़े-बड़े अलग-अलग रंगों के सोफे रखे हुए हैं। हेमा के घर में बड़ी-बड़ी कांच की खिड़कियां है, जिससे बाहर का नजारा आसानी से दिखाई देता है। इसके अलावा हेमा मालिनी ने एक और घर भी खरीदा है।
विज्ञापन

8 of 8
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : Instagram
मथुरा के वृंदावन के ओमेक्स हाउसिंग सोसायटी में उन्होंने घर लिया हुआ है। पति धर्मेन्द्र के साथ वो अपने नए घर में पूजा करने भी पहुंची थीं। हेमा मालिनी और उनके घर की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं और लोग उसकी तारीफ करते नहीं थकते। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें