बॉलीवुड सितारे फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। ये सितारे अपने परिवार, रिश्ते, पति और पत्नी की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां हैं जो अपनी शादी के कारण खूब चर्चा में रह चुकी हैं, वहीं कुछ शादी न करने की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जो लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में हैं, लेकिन शादी नहीं की है। वहीं फैंस भी कई बार इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट्स कर इनकी शादी देखने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।