फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पुलिस ने स्टेशन में घुसने से रोका था सोनू सदू को? अब अभिनेता ने बताई सच्चाई

Tue, 09 Jun 2020 08:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद सुर्खियों में बने हुए हैं। वह अब तक लॉकडाउन में फंसे हजारों छात्रों, मजदूरों और जरूरतमंदो को उनके घर पहुंचा चुके हैं। वह बस, ट्रेन और उड़ान सेवा के द्वारा लोगों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। वहीं सोमवार रात को ऐसी खबर आई कि सोनू सूद को मुंबई के बांद्रा टर्मिनल में  घुसने से रोका गया। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार सोमवार रात को जब सोनू सूद ट्रेन में बैठे मजदूरों से मिलने के लिए जा रहे थे तो बांद्रा टर्मिनल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उन्हें रोका था। हालांकि उन्हें बाद में जाने दिया गया। अब इस पूरे मामले में सोनू सोद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें कही नहीं रोका गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुझे स्टेशन में घुसने से नहीं रोका गया था। मैं प्रोटोकॉल का पूरी तरह से सम्मान और पालन करता हूं। मैंने ट्रेन के लिए राज्य सरकार से निवेदन किया था ताकि मैं प्रवासियों को उनके घर परिवार के पास वापस भेज सकूं'। सोशल मीडिया पर सोनू सूद की यह प्रतिक्रिया वायरल हो रही है। गौरतलब है कि सोनू सूद को जब रेलवे सुरक्षा बल ने रोका तो यह बात आग की तरह फैल गई। 
 

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता के रोके जाने पर मुंबई पुलिस को सामने आकर सफाई देनी पड़ी कि उन्हें मुंबई पुलिस ने नहीं बल्कि रेलवे सुरक्षा बल ने रोका था। निर्मल नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शशिकांत भंडारे ने कहा, 'अभिनेता को रेलवे पुलिस बल ने रोका था न कि मुंबई पुलिस ने। वह गृह राज्य जा रहे कुछ मजदूरों से मिलना चाहते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि लॉकडाउन में फंसे लोगों की सोनू सूद नि:शुल्क मदद कर रहे हैं। वह अपने पैसों पर लोगों को घर छोड़ रहे हैं, लेकिल कुछ असामाजिक तत्व उनके नाम पर लोगों से धोखाधड़ी और ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बात की जानकारी और सभी को सचेत रहने की सलाह सोनू सूद अक्सर अपने सोशल मीडिया के द्वारा देते रहते हैं। 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें