फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के आगे फिल्मों की सारी प्लानिंग फेल, लॉकडाउन हटते ही निर्माताओं में इसलिए मचेगा हंगामा

Sat, 11 Apr 2020 01:50 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
पिछले कुछ सालों में पहली बार दबंग अभिनेता सलमान खान को इस ईद पर सिनेमाघरों से ईदी नहीं मिलेगी। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते फिल्म इंडस्ट्री के सभी काम प्रभावित हुए है। इसलिए इस साल अप्रैल और मई के महीने में रिलीज होने वाली किसी भी फिल्म के अपने तय समय पर रिलीज होने के आसार बहुत कम हैं। इसी कोरोना चक्र में सलमान खान की फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई' भी पिसती नजर आ रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सूर्यवंशी - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि सलमान की फिल्म 'राधे' की अभी शूटिंग भी बाकी है, और इसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी होना है। तो इसके तय समय पर रिलीज के आसार कम ही हैं। इसके अलावा खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, वहीं कबीर खान के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म '83' को भी इस शुक्रवार को रिलीज होना था। लेकिन कोरोना के चलते इन दोनों ही फिल्मों को रिलीज के लिए अब इंतजार करना होगा। सूत्रों ने बताया है कि इन दोनों फिल्मों के भी पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी बाकी है।
विज्ञापन

3 of 5
सूर्यवंशी - फोटो : Social Media
फिल्म 'सूर्यवंशी' के निर्देशक रोहित शेट्टी ने संकेत दिए थे, कि जैसे ही लॉकडाउन खत्म होगा, वैसे ही उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। लेकिन अब ये होना थोड़ा मुश्किल हो गया है। कोई भी एक फिल्म निर्माता ये निर्णय नहीं ले सकता कि उसकी फिल्म किस दिन रिलीज होगी। ये फैसला तो सभी फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को एक बड़ी मीटिंग करके सबकी सहमति से लेना होगा। अगर बिना सलाह मशविरा के कोई भी फिल्म रिलीज की जाती है, तो उसका असर फिल्म की वैश्विक कमाई पर भी पड़ेगा।

4 of 5
prithviraj - फोटो : amar ujala mumbai
यूएस, यूके, न्यूजीलैंड और गल्फ देशों में हिंदी सिनेमा का एक बहुत बड़ा बाजार है। तो भारतीय निर्माताओं को अपनी फिल्मों के साथ वैश्विक सामंजस्य बैठाना भी बहुत जरूरी है। ज्यादातर बड़ी फिल्में बड़ा मुनाफा कमाने के लिए त्यौहारों की तारीखों को हथियाने की कोशिश करेंगी। यशराज फिल्म्स के करीबी सूत्रों के अनुसार अक्षय कुमार की एक और फिल्म 'पृथ्वीराज' अपने तय समय दिवाली पर रिलीज हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aamir Khan - फोटो : amar ujala mumbai
साथ ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' भी अगस्त में ही रिलीज हो सकती है। अभिनेता आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'  के भी समय पर आने के आसार हैं। वहीं अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' के निर्देशक अमित शर्मा ने कहा, 'हमारी फिल्म का कुछ हिस्सा अभी शूट होना बाकी है, फिर भी हम 11 दिसंबर तक अपनी फिल्म को तैयार कर लेंगे।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें