बॉलीवुड में ट्रेजिडी क्वीन के नाम से मशहूर मीना कुमारी का आज जन्मदिन है। मीना कुमारी का जन्म मुंबई में 1 अगस्त, 1932 को हुआ था। उनका असली नाम महजबीं बानो था। मीना के पिता अली बख्स पारसी रंगमंच के कलाकार थे और उनकी मां थियेटर कलाकार थीं।
बला की खूबसूरत मीना कुमारी पर सारा जमाना फिदा था लेकिन उनका दिल भी एक ऐसे शख्स पर आया जिसने उन्हें गम में तड़पता छोड़ दिया और मीना कुमारी बन गईं ट्रेजिडी क्वीन। तो चलिए आज उनके जन्मदिन पर बताते हैं मीना कुमारी की कुछ अनकही बातें...