नवीन निश्चल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने ‘बुड्ढा मिल गया’, ‘विक्टोरिया नंबर 203’, ‘धर्मा’, ‘वो मैं नहीं’, ‘परवाना’, ‘हंसते जख्म’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय का जादू चलाया। नवीन ने अपने समय की हर बड़ी अभिनेत्री के साथ काम किया था, लेकिन उनका जादू कुछ समय बाद ही कम होने लगा। इसकी वजह थी उनका अपने साथी कलाकरों के साथ ठीक से बर्ताव न करना, निर्माता निर्देशक की सलाह न मानना और सेट पर नखरे करना। इसी कारण लोग उन्हें नापसंद भी करने लगे थे।