राजा महाराजा जैसे शौक रखने वाले जैकी श्रॉफ आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'हीरो' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करके उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी। लेकिन क्या आपको पता है इस अभिनेता और मॉडल बनने से पहले जैकी 'जग्गू दादा' के नाम से जाने जाते थे। तो चलिए आपको आज उनकी जिंदगी से जुड़े पांच ऐसे ही रोचक तथ्य बताते हैं...
विज्ञापन
2 of 6
जैकी श्रॉफ
1. जैकी का असली नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ है। कहा जाता है कि जैकी के भाई चाल के असली दादा थे। वह लोगों की मदद करते थे। एक दिन वह किसी को बचाने के लिए समुद्र में कूद गए हालांकि उन्हें तैरना नहीं आता था और डूब गए। उस दिन उन्होंने तय कर लिया था कि वह बस्ती में भलाई का काम करेंगे। जिसके बाद से लोग उन्हें 'जग्गू दादा' कहने लगे।
विज्ञापन
3 of 6
जैकी श्रॉफ
2. जैकी का फिल्मी सफर साल 1982 में आई 'स्वामी दादा' फिल्म से शुरु हुआ। कहा जाता है कि देवआनंद की इस फिल्म की शूटिंग देखने जैकी पहुंचे थे। इसी बीच देवआनंद की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने जैकी को बुलाया और रोल करने का ऑफर दे दिया। इस तरह से जैकी को भले ही छोटा रोल मिला लेकिन बड़ी स्क्रीन पर नजर आए।
4 of 6
जैकी श्रॉफ
3. इस फिल्म के बाद ही जैकी को 'हीरो' फिल्म का पहला ऑफर मिला। सुभाष घई किसी नए चेहरे की तलाश कर रहे थे और उनकी यह खोज जैकी पर जाकर खत्म हुई। इस तरह से उन्हें 'हीरो' फिल्म मिली।
विज्ञापन
5 of 6
tiger shroff, jackie shroff
4. जैकी का नाम किसी और ने नहीं बल्कि सुभाष घई ने ही बदला। उनका पूरा नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ था जो घई साहब को पुराना लगा। जिसे बदलकर उन्होंने जैकी कर दिया।