फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office कलेक्शन: रोज नए रिकॉर्ड्स बना रही भंसाली की फिल्म 'पद्मावत', विदेशों में मचा दिया तहलका

Thu, 01 Feb 2018 03:25 PM IST
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की दमदार एक्टिंग से सजी विवादित फिल्म 'पद्मावत' की कमाई की रफ्तार भले ही देश में सुस्त पड़ गई हो। मगर संजय लीला भंसाली की यह फिल्म विदेशों में कामयाबी की नई इबारत लिख रही है।
विज्ञापन

2 of 6
padmaavat
विरोध के बावजूद फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। हालांकि पिछले कुछ दिन से फिल्म की कमाई जरूर सुस्त पड़ी। मगर विदेशों में इस फिल्म का सुपर परफॉर्मेंस जारी है। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म ने अबतक 39.10 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 6
इस आंकड़े के साथ ही 'पद्मावत' ने सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' को मात दे दिया। साउथ के फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने अपने ट्विटर एकाउंट से यह जानकारी दी।

At the #NorthAmerican Box office, #Padmaavat has crossed $6 Million..

As of Wed - Jan 31st evening, $6,151,482 [₹ 39.19 Crs ]

With that, it has surpassed 2017's No.1 Hindi Grosser #TigerZindaHai - $ 5,920,011.. @deepikapadukone @RanveerOfficial @shahidkapoor
— Ramesh Bala (@rameshlaus) February 1, 2018

4 of 6
फिल्म पद्मावत ने नॉर्थ अमेरिका में अपने ओपनिंग वीकेंड में 5 मिलियन की कमाई की है। इसके अलावा सिंगापुर, यूके, यूएस, कनाडा, न्यूजीलैंड और आयरलैंड में भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। जो आज 300 करोड़ आसानी से पहुंच सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
'पद्मावत' शाहिद की पहली 100 करोड़ी फिल्म है। वहीं रणवीर सिंह सबसे कम उम्र में दूसरी 100 करोड़ी फिल्म देने वाले एक्टर बन गए हैं। रणवीर की पहली 100 करोड़ी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' थी। दीपिका पादुकोण की अदायगी, रणवीर सिंह का खौफनाक लुक और शाहिद कपूर की राजपूती अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बता दें कि 'पद्मावत' 250 करोड़ के बजट में बनी हैं। इसके डिजिटल राइट्स 25 करोड़ में बेचे गए हैं। जबकि सैटेलाइट राइट्स 75 करोड़ रुपए में बिके। विदेश में रिलीज के लिए फिल्म को 50 करोड़ रुपए का सौदा किया गया है। इस तरह फिल्म रिलीज से पहले ही 206 करोड़ रुपए कमा चुकी है। फिल्म के बिजनेस के अलावा यदि बाकी चीजों की बात करें तो संजय लीला भंसाली को फिल्म को देश भर में रिलीज करने के लिए बड़ी लम्बी जद्दोजहत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें