फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान को चीन भी कर चुका है सम्मानित, जानिए मिस्टर परफेक्शनिस्ट की वो बातें जो आपने कभी नहीं पढ़ीं

Sun, 21 Mar 2021 03:58 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान पर हमेशा सबकी नजरें बनी रहती हैं। बात उनके अगले फिल्म प्रोजेक्ट की हो या सोशल मीडिया त्याग करने जैसे किसी निजी फैसले की, वे हमेशा सुर्खियों में छा जाते हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि अपने मेगा-प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को उन्होंने ठंडे बस्ते में डालने का निर्णय किया है। इसके बाद मिस्टर खान ने सोशल मीडिया से भी अलविदा कह दिया। तबसे वो लगातार ही चर्चा में हैं। इन सबके बीच उनके चाहने वाले अब भी अपने चहीते अभिनेता के बारे में जानने की चाहत रखते हैं। ऐसे में हम आपको आमिर खान से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, जिससे शायद कम ही लोग रुबरू होंगे।

विज्ञापन

2 of 12
Aamir Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
आमिर खान 14 मार्च को 56 बरस के हो गए। अनुभवी अभिनेता ने अपने जन्मदिन के अगले ही दिन सारे सोशल मीडिया अकाउंट निष्क्रिय कर दिए। इसपर उनकी दलील थी कि वे पहले से ही सोशल प्लेटफॉर्म पर कम सक्रिय थे। इसलिए उन्होंने ऐसा निर्णय लिया।
विज्ञापन

3 of 12
Aamir Khan - फोटो : Social Media
आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा इसी साल के अंत में क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि तेज दिमाग आमिर का प्रचार के लिए कोई नया तरीका हो सकता है। इससे पहले भी अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए वे अनोखी रणनीतियां अपना चुके हैं।

4 of 12
आमिर खान - फोटो : Social media
अभिनय से इतर वह सामाजिक कामों में भी सक्रिय रहते हैं। कुपोषण के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए यूनिसेफ ने इन्हें ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। हालांकि कई बार वे विवादों में भी रह चुके हैं। एक बयान के कारण 2015 में पर्यटन मंत्रालय ने उन्हें 'अतुल्य भारत' के ब्रांड एम्बेसडर से हटा दिया था।
विज्ञापन

5 of 12
आमिर खान - फोटो : Social media
शायद आपमें से कम ही लोग जानते होंगे कि आमिर खान चीन में खूब लोकप्रिय हैं। इसे देखते हुए वाणिज्य मंत्रालय की ओर से चीन में इन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाने की भी खबर थी। उन्होंने चीन में हिंदी फिल्मों के लिए काफी मशक्कत की और इसके अस्तित्व को अंरराष्ट्रीय स्तर पर फैलाने के लिए बढ़ावा दिया। आमिर की फिल्में चीन में अच्छा व्यापार कर चुकी हैं। दंगल ने हजार करोड़ और सीक्रेट सुपरस्टार ने 810 करोड़ रुपये की कमाई चीन में की थी। चीन में बॉलीवुड फिल्मों के प्रति क्रेज बढ़ाने की शुरूआत आमिर की साल 2011 में आई '3 इडियट्स' के साथ हुई थी।
विज्ञापन

6 of 12
आमिर खान - फोटो : Social media

आमिर खान का चीन कनेक्शन इस तरह है कि ‘थ्री इडियट्स’ वहां ऑलटाइम फेवरेट फिल्म बन गई। बॉलीवुड फिल्मों के लिए चीन का बाजार खोलने का श्रेय आमिर खान को ही जाता है। इससे पहले 1971 में आमिर के पिता ताहिर द्वारा प्रोड्यूस फिल्म 'कारवां' चीन में रिलीज की गई थी, लेकिन इसके बाद यह सिलसिला आगे नहीं बढ़ सका और उस देश में हिंदी फिल्मों की रिलीज रुक सी गई थी। 2001 में आई आमिर की फिल्म ‘लगान’ को भी चीन के कई शहरों में उतारा गया था। एक वेबसाइट के मुताबिक चीन ने आमिर को 'नेशनल ट्रेजर ऑफ इंडिया' के पुरस्कार से नवाजा था।

विज्ञापन

7 of 12
Aamir Khan, Tahir Hussain - फोटो : social media
अभिनेता का जन्म 14 मार्च 1965 में मुंबई में ही हुआ था। आमिर खान के नाम से मशहूर हुए अभिनेता का पूरा नाम ‘मोहम्मद आमिर हुसैन खान’ है। ऊपर आमिर खान के पिता का जिक्र है। उनके पिता बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर थे। लेकिन एक वक्त के बाद किस्मत ने कभी उनका साथ नहीं दिया। पिता प्रोड्यूसर रहे, लेकिन घर में तंगी थी। पिता ताहिर फिल्म प्रोड्यूसर, तो चाचा नासिर निर्देशक थे। इसके बावजूद उनका बचपन संघर्षों में बीता और स्कूल में बकाया फीस का नोटिस चस्पा होता था। उनके बारे में एक और जानकारी जो शायद कम ही लोग जानते हैं कि आमिर को स्कूल में टेनिस खेलना बेहद पसंद था। वह स्टेट लेवल के खिलाड़ी भी रहे हैं।

8 of 12
Aamir Khan, Tahir Hussain - फोटो : social media
आमिर खुद इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि उनके पिता बहुत सफल प्रोड्यूसर नहीं रहे। वह फिल्में बनाने के लिए बाजार से पैसा उधार लेते और लेकिन फिल्में नहीं चलती थीं। एक समय के बाद वो कर्जदार हो गए थे और लेनदार परेशान किया करते थे। स्कूल में उनका और उनके भाई का नाम नोटिस बोर्ड पर बकाया फीस भुगतान के लिए हमेशा लिखा होता था।

9 of 12
aamir khan - फोटो : social media
आमिर ने महज 16 साल की उम्र में प्रायोगिक मूक फिल्म भी बनाई थी। अपने दोस्त आदित्य भट्टाचार्य के साथ मिलकर 'पैरानोइया' नाम की प्रायोगिक मूक फिल्म बनाई थी। उनकी पहली फिल्म ‘यादों की बारात’ थी, जिसमें उन्होंने 8 साल की उम्र में बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। फिल्मों में आने से पहले वह दो साल तक अवंतर नाम के एक नाट्य समूह से भी जुड़े थे। इतनी सफलता के बाद आमिर की झोली में एक दर्जन असफल फिल्में भी हैं। इनमें जवानी जिंदाबाद, दीवाना मुझसा नहीं, अव्वल नंबर, राख, परम्पर, इसी का नाम जिंदगी, दौलत की जंग, आतंक ही आतंक, अंदाज अपना-अपना, अकेले हम अकेले तुम, अर्थ और मन जैसी फिल्में शामिल हैं।

10 of 12
Aamir Khan - फोटो : social media

आमिर खान की शिक्षा-दीक्षा की बात करें तो उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। मुंबई के नरसी मोंजी कॉलेज से उन्होंने शिक्षा हासिल की थी। निजी जीवन में उनका एक बार तलाक भी हो चुका है। 2002 में रीना दत्ता से तलाक के बाद 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी की थी। उनके तीन बच्चे हैं, जिनका नाम जुनैद, ईरा और आजाद है।

11 of 12
Aamir Khan - फोटो : instagram
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान कई बार विवादों में भी रह चुके हैं। फरवरी 2005 में फिल्म ब्लैक में अमिताभ के अभिनय पर आमिर की टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया था। आमिर ने फिल्म को चालाकी से भरी कहा था। इसके बाद साल 2015 में भाजपा शासनकाल के दौरान असहिष्णुता को लेकर दिया गया उनका बयान खासा विवादों में रहा। इसके बाद स्नैपडील समेत कई कंपनियों ने उनसे करार भी खत्म कर लिया था। अगस्त 2020 में तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दवान की पत्नी एमीन एर्दोगन से आमिर की मुलाकात ने विवाद खड़ा कर दिया था। बात दें कि एमीन भारत विरोधी बयान देती रही हैं।
विज्ञापन

12 of 12
Aamir Khan Kiran Rao - फोटो : instagram
आमिर के नाम पर अवार्ड की बात करें तो उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण दोनों सम्मान से ही नवाजा जा चुका है। वहीं आमिर के पास अच्छी-खासी संपत्ति भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे 1600 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें