फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार से प्रियंका चोपड़ा तक, किंग खान से पहले ये सितारे भी कर चुके हैं पान मसाला को प्रमोट

Sun, 21 Mar 2021 03:46 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, अक्षय कुमार - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां फिल्मों के अलावा विज्ञापन करते भी नजर आती हैं। हाल ही में शाहरुख खान को अजय देवगन के साथ विमल पान मसाला के विज्ञापन में देखा गया। अजय देवगन पिछले कई साल से इस ब्रांड का चेहरा बने हुए हैं, लेकिन शाहरुख हाल ही में इस विज्ञापन से जुड़े हैं। अब शाहरुख को पान मसाला को प्रमोट करते देख सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि शाहरुख या अजय देवगन इकलौते ऐसे सितारे नहीं है जिन्होंने पान मसाला को प्रमोट किया हो। तो चलिए आपको बताते हैं कि इनसे पहले कौन से सितारे पान मसाला के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
अमीषा पटेल

कहो ना प्यार है और गदर जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी अमीषा पटेल अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अमीषा पटेल भी 'महक पान मसाला' प्रमोट करती नजर आई थीं। इस विज्ञापन में अमीषा ने टैगलाइन- महक सिल्वर, मेरा दिलबर कहती नजर आईं थीं।
विज्ञापन

3 of 6
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान

बॉलीवुड और वेबसीरीज में अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाले छोटे नवाब भी 'पान बहार मसाला' के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं। इस विज्ञापन को मेकर्स रॉयल लुक देना चाहते थे। ऐसे में इस विज्ञापन के लिए सैफ अली खान से बेहतर चेहरा तो कोई हो ही नहीं सकता था।

4 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार

बॉलीवुड के सबसे फिट एंड फाइन अभिनेताओं में से एक कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार भी 'सिल्वर कोटेड बाबा इलाइची' के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं इस विज्ञापन में भी अक्षय खतरनाक स्टंट करते दिखे हैं। पर्दे पर भले ही अक्षय पान मसाला का विज्ञापन कर रहे हों लेकिन असल जिंदगी में वो हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी हुनर का परचम लहराने वाली प्रियंका चोपड़ा भी रजनीगंधा के विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा 'रजनीगंधा सिल्वर कोटेड इलाइची' के विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं। इस विज्ञापन की टैग लाइन थी- अच्छाई की एक अलग चमक होती है। इस विज्ञापन में प्रियंका के लुक को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोविंदा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गोविंदा

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा भी पान मसाला 'पान-ए-शाही' विज्ञापन में नजर आ चुके हैं। गोविंदा के इस विज्ञापन में नजर आने के बाद इस पान मसाला की लोकप्रियता बढ़ गई थी। इस विज्ञापन में गोविंदा अपने मस्ती भरे अंदाज में नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें