सचिन भौमिक
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
एक्शन फिल्मों के दौर में लिखी ‘गोलमाल’
बीती सदी के आठवें दशक में सचिन भौमिक ने ‘आन मिलो सजना’, ‘कारवां’, ‘बेईमान’, ‘दोस्त’, ‘खेल खेल में’, ‘हम किसी से कम नहीं’ और ‘गोलमाल’ जैसी फिल्में लिखीं। ‘गोलमाल’ जैसी फिल्म सचिन भौमिक ने उस दौर में लिखी जब परदे पर एंग्री यंग मैन का अवतार हो चुका था, लेकिन अमोल पालेकर और उत्पल दत्त की इस फिल्म ने उस दौर में भी बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसके बाद के बरसों में सचिन भौमिक ने ‘कर्ज’, ‘दो और दो पांच’, ‘बेमिसाल’, ‘जमाने को दिखाना है’, ‘नास्तिक’, ‘अंदर बाहर’, ‘साहेब’ और ‘कर्मा’ जैसी सुपरहिट फिल्में लिखीं।