ट्विकंल खन्ना ने 'बेल बजाओ' विवाद में पति अक्षय कुमार का बचाव करने के लिए माफी मांगी है। उन्होंने फेसबुक पर एक लंबा सा पोस्ट लिखकर अफसोस जताया है। हालांकि इसमें मल्लिका दुआ का उन्होंने कहीं भी नाम नहीं लिया है।
पढ़ें: अक्षय के बचाव में ट्वीट कर रहीं ट्विंकल पर भड़के विनोद दुआ, बोले-'शर्मसार पत्नी'
विज्ञापन
2 of 6
twinkle khanna
ट्विंकल खन्ना ने लिखा, 'उस विवाद में मुझे घसीटा गया, एक सोशल कमेंटेटर की तरह नहीं बल्कि एक पत्नी के तौर पर। मैंने भावनाओं में बहकर जो कहा उसके लिए सभी से माफी मांगना चाहती हूं।' उन्होंने कहा, 'जब इन सब में मेरी पांच साल की बेटी को बिना वजह घसीटा गया तो खुद को रोक न सकी और बिना सोचे-समझे रिएक्ट कर दिया।'
पढ़ें: फिर मल्लिका पर हमलावर हुई ट्विंकल, ट्वीट कर ऐसे उड़ाया सरनेम 'दुआ' का मजाक
विज्ञापन
3 of 6
twinkle khanna
ट्विंकल खन्ना ने फेसबुक पर अपनी पूरी बात कही है-
4 of 6
Mallika Dua
रियलिटी शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में एक कंटेस्टेंट की बेहतरीन परफॉर्मेंस से खुश होकर जैसे ही मल्लिका दुआ गोल्डन बेल बजाने लगीं, तभी अक्षय बोले, 'मल्लिका जी आप बेल बजाइए, मैं आपको बजाता हूं।' मल्लिका दुआ तब इस शो की जज थीं।
पढ़ें: विनोद दुआ के बाद कॉमेडियन बेटी ने अक्षय कुमार की 5 साल की बेटी को विवाद में घसीटा, कह गईं कुछ ऐसा
विज्ञापन
5 of 6
ट्विंकल खन्ना
इस घटना की क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए मल्लिका दुआ और उनके पत्रकार पिता विनोद दुआ ने अक्षय कुमार के कमेंट की निंदा की थी। पलटकर अक्षय ने दोनों पर सवाल दाग दिया था कि शो से बाहर निकाले जाने के बाद मल्लिका ने सवाल खड़े क्यों किए हैं? उन्होंने ऐसा तब क्यों नहीं किया जिस वक्त उन्होंने यह बात कही?
विवाद तब और बढ़ गया जब बहस में कूदते हुए ट्विंकल खन्ना ने कह डाला कि अक्षय ने जो कहा वो बस एक मजाक में कहा। इसके बाद उन्होंने कई जोक्स ट्वीट किये और मल्लिका दुआ के साथ साथ उनके पिता का भी मजाक उड़ाया। ट्विंकल की इस वजह से काफी आलोचना हुई जिसके बाद अब उन्होंने माफी मांगी है।