फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी का 'छपाक' एक्ट्रेस दीपिका पर वार, कहा- 'भारत के टुकड़े करने वालों का साथ दे रहीं हैं'

Fri, 10 Jan 2020 08:39 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण और स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'छपाक' रिलीज हो गई है। रिलीज के पहले से ही दीपिका की फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है। जिसकी बड़ी वजह है दीपिका पादुकोण का जेएनयू जाना। दरअसल हाल ही में दीपिका पादुकोण जेएनयू कैंपस पहुंची थी, जिसके बाद से ही उनको लेकर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड दो पक्षो में बंट गया था। ऐसे में अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी दीपिका पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

2 of 5
जेएनयू में दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
जेएनयू में छात्रों के समर्थन के बाद दीपिका पादुकोण पर पिछले दिनों बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने आरोप लगाया था। इसके बाद अब स्मृति ईरानी भी दीपिका पर हमलावर हो गई हैं। स्मृति ने दीपिका के बारे में एक कार्यक्रम के दौरान खुलकर बात की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
smriti irani - फोटो : ANI
स्मृति ने कहा, 'जिसने भी यह खबर (जेएनयू में दीपिका का जाना) पढ़ी होगी, वह यह जानना चाहेगा कि प्रदर्शनकारियों के बीच क्यों गईं?' 'यह हमारे लिए हैरानी की बात नहीं है कि वह उन लोगों के साथ खड़ी हुईं, जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं। वह उनके साथ खड़ी हुईं, जिन्होंने लाठियों से लड़कियों के प्राइवेट पार्ट्स पर हमला किया।'

4 of 5
अमेठी में कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : amar ujala
बीजेपी नेता तेजिंदर पाल बग्गा ने सोशल मीडिया पर स्मृति का वीडियो शेयर किया है, जिसमे वो दीपिका पादुकोण पर बात करते हुए उनकी राजनीतिक रुचि पर बात कर रही हैं। स्मृति कहती हैं,'साल 2011 में दीपिका ने कहा था कि वे कांग्रेस को सपोर्ट करती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म छपाक की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर से है। छपाक का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म एसिड अटैक पीड़िता की जिंदगी पर आधारित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें