गायक से राजनेता बने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो दूसरी बार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बाबुल ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने बताया कि इस बार उनकी पत्नी की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।
बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'मैं और मेरी पत्नी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मैं दूसरी बार, बहुत दुखद है कि मैं आसनसोल में मतदान नहीं कर सकूंगा।'
उन्होंने आगे लिखा कि, 'मुझे 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए यहां रहना था, जहां तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने पहले ही मतदान को बाधित करने के लिए अपनी आतंक फैलाना शुरू कर दिया है। हालांकि, टीएमसी की टेरर मशीनरी का मैं साल 2014 से सामना कर रहा हूं। मैं अपना काम अपने कमरे से करूंगा। मानसिक रूप से अपने उम्मीदवारों के साथ खड़ा रहूंगा। ताकि नौ में से नौ सीट्स पर जीत मिल सके।'