फिल्म 'अंदाज अपना अपना'
- फोटो : सोशल मीडिया
अंदाज अपना अपना
सलमान खान और आमिर खान की जोड़ी इस फिल्म में पहली बार नजर आई थी। निर्देशक राजकुमार संतोषी की यह फिल्म रिलीज के समय पर कुछ खास नहीं कर पाई थी, लेकिन जब यह फिल्म टीवी पर आई तो लोगों ने उसे हाथों-हाथ लिया। फिल्म की हास्यपूर्ण पटकथा, बेहतरीन संवाद और कलाकारों के शानदार अभिनय ने इसे एक कल्ट क्लासिक बना दिया। 'अंदाज अपना अपना' एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अमर और प्रेम नाम के दो युवक मध्यम-वर्गीय परिवार से हैं। दोनों अपनी जिंदगी में जल्दी अमीर बनने के लिए अपनी-अपनी योजनाएं बनाते हैं। इसके लिए वे एक ही अमीर लड़की का दिल जीतने की पूरी कोशिश में जुट जाते हैं। अब यह फिल्म दर्शकों के बीच एक अटूट पहचान बन चुकी है। अप्रैल में इस फिल्म को फिर से रिलीज किया जाएगा।