बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर तरह की फिल्में देखने वाले दर्शक मौजूद हैं। जहां कुछ लोगों के दिलों-दिमाग में कॉमेडी फिल्में देखने की दीवानगी होती है, वहीं कुछ को बोल्ड और इरोटिक कंटेंट देखना पसंद होता है। दर्शकों की पसंद को ध्यान रखते हुए अक्सर बॉलीवुड फिल्मों के मेकर्स हर साल छोटी-बड़ी बहुत सी फिल्में रिलीज करते हैं। कुछ फिल्में दमदार कहानी होने के बावजूद भी हिट का तमगा नहीं पाती। लेकिन, कईं ऐसी होती हैं जो केवल अपने बोल्ड कंटेंट के कारण बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर जाती हैं। अब जैसे ही बोल्ड कंटेंट नाम लिया जाता है सेंसर बोर्ड तुरंत एक्टिव हो जाता है। लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री के बोल्ड कंटेंट पर नजरे गड़ाए बैठे सेंसर बोर्ड ने बहुत सी फिल्मों को अनकट ही रिलीज होने दिया। इसे सेंसर बोर्ड की नजरों की भूल कहें या उसके द्वारा की हुई चूक। बेशक इन फिल्मों को ए सर्टिफिकेट दिया गया लेकिन इसमें सेंसर बोर्ड का कट नहीं लगाना सभी को हैरान करता है।