फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ulajh Shooting: अब गुलशन देवैया बने जान्हवी कपूर के हीरो, मुंबई की गर्मी से दूर यहां शुरू हुई शूटिंग

Tue, 13 Jun 2023 07:39 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता गुलशन देवैया अपनी हालिया रिलीज फिल्म '8AM मेट्रो' और क्राइम वेब सीरीज 'दहाड़' के बाद इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'उलझ' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में गुलशन देवैया अभिनेत्री जान्हवी कपूर के साथ एक खास किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों लंदन में चल रही है। यह पहला मौका है जब गुलशन देवैया, जान्हवी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं, वहीं फिल्म में साउथ सिनेमा के स्टार रोशन मैथ्यू भी एक खास किरदार में हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता गुलशन देवैया फिल्म 'उलझ' में अब तक के फिल्मों में निभाए गए किरदार से काफी अलग मानते हैं। वह कहते हैं, 'यह साल मेरे लिए बहुत ही अच्छा रहा। इस साल जहां लोगों ने मेरी फिल्म  '8AM' मेट्रो और क्राइम वेब सीरीज 'दहाड़' में मेरे काम को सराहा है, वहीं 'उलझ' में भी एक दमदार भूमिका निभाने का मौका मिला है। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है और इस फिल्म को लेकर मैं बहुत ही ज्यादा उत्साहित हूं। इस फिल्म में मेरा किरदार बहुत ही ज्यादा जटिल है।'

विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : social media

अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी फिल्म 'उलझ' में एक खास किरदार निभा रही हैं। आखिरी बार जान्हवी कपूर फिल्म 'मिली' में नजर आई थी, व्यवसायिक रूप से यह फिल्म भले ही सफल न रही हो,  लेकिन इस फिल्म में अपनी अदाकारी से जान्हवी कपूर ने सबका दिल जीत लिया था।  'उलझ' के अलावा जान्हवी कपूर निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में काम किया है। यह फिल्म इसी साल अक्टूबर में ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में जान्हवी कपूर ने वरुण धवन के साथ काम किया है। राजकुमार राव के साथ हॉरर कॉमेडी 'रूही' फिल्म कर चुकी जान्हवी कपूर उनके साथ एक और फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेस माही' में भी नजर आएंगी। 

4 of 5
गुलशन देवैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'उलझ' देश भक्ति पर आधारित एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है। जान्हवी कपूर मानती है कि फिल्म 'उलझ' एक ऐसी फिल्म है जिसमे उन्हें कम्फर्ट जोन से निकल कर काम करना पड़ है। उन्हें ऐसी भूमिकाओं की तलाश रहती है जो एक अभिनेत्री के तौर पर उन्हें आकर्षित करे। फिल्म 'उलझ'  के अलावा गुलशन देवैया कॉमेडी क्राइम थ्रिलर  फिल्म 'गन्स  एंड गुलाब' में राजकुमार राव, दुलकर सलमान के साथ नजर आएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया, रौशन मैथ्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'उलझ' में जान्हवी कपूर के साथ गुलशन देवैया के अलावा साउथ सिनेमा के स्टार रोशन मैथ्यू भी एक खास किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुधांशु सरिया कर रहे है, जिन्हे शॉर्ट फिल्म 'नॉक नॉक नॉक' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है।  इस फिल्म में जान्हवी कपूर और गुलशन देवैया के अलावा रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी की मुख्य भूमिकाएं हैं। 
Zara Hatke Zara Bachke: बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का ये है असली ‘गोरखधंधा’, समझिए क्यों दिनेश विजन पीट रहे ढोल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें