फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उजड़ा चमन' बनने के लिए कितनी लगी मेहनत? मुख्य नायक सनी सिंह ने इंटरव्यू में खोले राज

Tue, 29 Oct 2019 12:29 PM IST
shrilata biswas मुंबई डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
उजड़ा चमन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत में एकता कपूर की खोज माने जाने वाले अभिनेता सनी सिंह अपने करियर की पहली लीड रोल वाली फिल्म उजड़ा चमन के साथ इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दस्तक दे रहे हैं। प्यार का पंचनामा और सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा रहे सनी सिंह ने अपनी इस फिल्म के बारे में की ये खास बातचीत।
विज्ञापन

2 of 5
सनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म उजड़ा चमन के ट्रेलर और पोस्टर्स में आपके लुक को देखकर किस तरह की प्रतिक्रिया आ रही है?
फिल्म का ट्रेलर जब मेरे घरवालों ने देखा तो पहले तो वे जोर-जोर से हंसने लगे और फिर मुझसे ट्रेलर दोबारा चलाने को कहा। उन्होंने कहा कि वह सोच भी नहीं सकते थें कि मैं ऐसा भी दिख सकता हूं। सिर्फ उनके लिए ही नहीं बल्कि काफी लोगों के लिए यह लुक सोच से परे था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
उजड़ा चमन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या आपका परिचित ऐसा कोई शख्स है जिसके साथ ऐसा कुछ हुआ हो?
मेरा एक करीबी दोस्त है जिसने मुझे करीब सात-आठ महीने से ही बता दिया था कि उसके बाल जाने वाले हैं। कुछ लोगों के कहने पर उसने दवाइयां भी लेनी शुरू कीं लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। इस इंडस्ट्री का हिस्सा होने से मुझे हेयर ट्रांसप्लांट करने वाले कुछ डॉक्टर्स का पता था तो मैंने उसे बताया। अब मेरा दोस्त काफी खुश है। मेरे अनुसार सब कुछ आप पर निर्भर होता है कि आप अपनी परेशानी को कैसे देखते हैं। कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता है। आपके अंदर जो भी कमी है अगर उसके साथ आपको जीना आ गया है तो आप हमेशा खुश रहेंगे।
 

4 of 5
उजड़ा चमन - फोटो : सोशल मीडिया
शूटिंग के दौरान इस लुक में आने में कितना समय लगता था और वह कितना मुश्किल रहा?
मुझे पहले दिन लुक टेस्ट में पता चला कि किरदार में आने के लिए मुझे करीब ढाई घंटे लगेंगे और फिर आधा घंटा मेकअप को हटाने में लगेगा। शूटिंग के समय मैं हमेशा सुबह चार बजे सेट पर पहुंच जाता और फिर ढाई घंटे बाद काम शुरू हो पाता था। हालांकि पूरी टीम के काम और मेहनत के बाद जब मैं खुद को देखता था तो मैं काफी आत्मविश्वास महसूस करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उजड़ा चमन - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक के करियर में आपको सबसे ज्यादा किससे सीखने को मिला?
मेरी जिंदगी किस दिशा में आगे जाएगी यह मुझे नहीं पता है। हो सकता है कि काफी अच्छी बीते या यह भी हो सकता है कि कुछ खास ना हो पाए। लेकिन मैं अपनी एक्टिंग से बहुत खुश हूं। अब तक के करियर में मैंने सबसे अधिक लव रंजन सर से सीखा है। वह मेरी जिंदगी का बहुत बड़ा हिस्सा है। फिल्मों को लेकर वह हमेशा मेरी प्राथमिकता में रहेंगे।

कार्तिक आर्यन के साथ आप पति पत्नी और वो में नजर आएंगे। आप दोनों के बीच की केमिस्ट्री कैसी है ?
हमारे बीच काफी हंसी मजाक चलता रहता है। हमने साथ में करियर शुरू किया है। हम एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं। जब भी हम एक साथ रहते हैं हमेशा मजे करते हैं। सोनू -टीटू की ये जोड़ी लोगों ने बनाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें