फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: नहीं चला 'उड़ता तीर' का जादू, सोनाक्षी की फिल्म की खराब शुरुआत; ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

Fri, 23 Oct 2026 08:54 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • आज शुक्रवार को बॉलीवुड की 5 फिल्में रिलीज हुई हैं। 
  • इनमें आयुष्मान की ‘उड़ता तीर’ और सोनाक्षी की 'तू है मेरी किरण' जैसी फिल्में शामिल हैं। 
  • जानिए पहले दिन इन सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर छोटे-बड़े बजट की पांच फिल्में रिलीज हुईं। इसमें जहां एक तरफ आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ सिनेमाघरों में लगी। वहीं सोनाक्षी ने भी लंबे समय के बाद थिएटर में वापसी की।
हालांकि, पांच नई फिल्मों में से कोई भी फिल्म ओपनिंग डे पर 5 करोड़ तक का आंकड़ा नहीं छू पाई। हैरानी की बात यह रही कि ये फिल्में मिलकर भी 5 करोड़ नहीं कमा पाई। यहां जानें किस फिल्म ने कितना कमाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म तुम मेरे हो - फोटो : इंस्टाग्राम @guruchoudhary
'तुम मेरे हो' 
  • अभिनेता गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म 'तुम मेरे हो' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
  • यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आशीष पांडा ने किया है।
  • फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी खराब रही है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने आज पहले दिन करीब 13 लाख की कमाई की है। 
विज्ञापन

3 of 6
पहला प्यार दूसरी बार - फोटो : सोशल मीडिया
'पहला प्यार दूसरी बार'
फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' को 'लव फिल्म्स' का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है। इसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर, और सरगुन कौर लुथरा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। आज पहले दिन इसने महज 41 लाख की कमाई की है। मतलब साफ है कि यह फिल्म भी पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। 

4 of 6
फिल्म 'दूसरा' - फोटो : सोशल मीडिया
'दूसरा' का कलेक्शन 
  • अभिनय देव के निर्देशन में बनी फिल्म 'दूसरा' ने भी आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।
  • फिल्म में प्लाबिता बोरठाकुर, अंकुर विकल और समिधा गुरु लीड रोल में हैं।
  • फिल्म की कहानी क्रिकेट से जुड़ी हुई है।
  • रिलीज के बाद इस फिल्म का भी कलेक्शन लगभग गुमनाम रहा है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने आज पहले दिन 2.34 लाख की कमाई की है। 
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'उड़ता तीर' - फोटो : इंस्टाग्राम- @ayushmannk
'उड़ता तीर' की धीमी शुरुआत 
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'उड़ता तीर' भी आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में सज गई है। यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। आयुष्मान की इस फिल्म का जिस तरह क्रेज था और जिस हिसाब से इसका प्रमोशन किया जा रहा था, फिल्म उस उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई है।

पहले दिन इसने खबर लिखे जाने तक महज 3.02 करोड़ की कमाई की है। मेकर्स के लिए ये संख्या संतोषजनक नहीं होगी। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान जैसे बड़े सितारों की फिल्मों से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद होती है और फिल्म पहले दिन 5 करोड़ का आंकड़ा भी ना छू पाए, तो ये कहीं ना कहीं एक औसत शुरुआत मानी जाती है।

जानिए आयुष्मान की पिछली 10 फिल्मों ने ओपनिंग डे पर कितनी कमाई की थी- 



आयुष्मान की पिछली फिल्म 'पति-पत्नी और वो दो' की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही थी। शनिवार और रविवार, यानी वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अब देखना होगा ये फिल्म आगे कैसा परफॉर्म करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तू है मेरी किरण - फोटो : इंस्टाग्राम -@aslisona
'तू है मेरी किरण' का कलेक्शन
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की अगली फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ भी आज थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है।
  • इस फिल्म के साथ सोनाक्षी ने काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है।
  • हालांकि बड़े पर्दे पर वापसी के बाद उनकी फिल्म के लिए पहला दिन भी कुछ खास साबित नहीं हुआ।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘तू है मेरी किरण’ ने आज करीब 25 लाख से 50 लाख के बीच कमाई की है। 

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 350 करोड़ के करीब 'जेलर 2', लाखों में सिमटी 'प्रहार' और 'नई नवेली'; जानें 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें