बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों का मेला लगा हुआ है। एक तरफ साउथ की बड़ी फिल्में हैं, तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की फिल्में भी अपना दबदबा कायम करने की कोशिश कर रही हैं। जानिए इन सभी फिल्मों ने आज शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दृश्यम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या लाखों में पहुंची 'दृश्यम 3' की कमाई?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' को थिएटर्स में रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। आज शुक्रवार को इसने खबर लिखे जाने तक 87 लाख की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 362.72 करोड़ हो गया है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 563.02 करोड़ का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
प्रहार
- फोटो : इंस्टाग्राम @maddockfilms
'प्रहार' का कलेक्शन
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म 'प्रहार' रिलीज के चंद दिनों में ही ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है।
फिल्म को रिलीज हुए महज 8 ही दिन हुए हैं, लेकिन इतने ही दिनों में इसकी कमाई लाखों में गिर गई है।
आज शुक्रवार को इसने महज 38 लाख की कमाई की है।
वहीं फिल्म ने कुल 17.53 करोड़ की कमाई की है।
4 of 5
फिल्म 'नई नवेली' में यामी गौतम
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'नई नवेली' की गिरी कमाई
एक्ट्रेस यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' भी खास प्रभावित नहीं कर पाई है। इसकी कमाई भी अब लाखों में गिर चुकी है। आज शुक्रवार को इसने भी महज 36 लाख की कमाई की है। इसी के साथ 'नई नवेली' ने भारत में कुल 22.51 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।