शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ की आने वाली फिल्म उड़ता पंजाब पहले से ही चर्चा में है क्योंकि इस बार शाहिद पहले से काफी अलग अंदाज में है। बड़े बाल वाला, ड्रग्स लेने वाला रॉकस्टार की भूमिका निभा रहे हैं शाहिद। अब इस फिल्म का पहला गाना आया है जिससे आपको और अंदाजा लग जाएगा कि फिल्म में क्या क्या होगा।
विज्ञापन
उड़ता पंजाब का पहला गाना रिलीज
2 of 5
कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म में गालियों, नशे और डबल मीनिंग डायलॉग की भरमार होगी। इस गाने में भी कुछ ऐसा ही सुनने में आ रहा है। गाने का वीडियो आखिरी स्लाइड में लगा है।
विज्ञापन
उड़ता पंजाब का पहला गाना रिलीज
3 of 5
ट्रक के बोनट पर चढ़ कर शाहिद गाना गा रहे हैं चिट्टा वे। शाहिद अपने अंदाज से साफ कर रहे हैं कि चाहे वे कुछ भी करें, किसी और को क्या फर्क पड़ता है। शाहिद कह रहे हैं कि चाहे मैं नंगा नाचूं या चड्ढी पहन कर, तू कौन होता है।
उड़ता पंजाब का पहला गाना रिलीज
4 of 5
शाहिद गाने में वीड यानी चरस की वकालत करते दिख रहे हैं। इसमें उनका किरदार भी ऐसे नौजवान का है जो नशे में अपनी जिंदगी बर्बाद कर देता है।