फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही फिल्मों के निर्देशक को दिल दे बैंठीं थीं ये छह अभिनेत्रियां, फिर रचाई शादी

Sun, 26 Apr 2020 08:32 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Rani Mukerji, Sonali Bendre, Udita Goswami - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी कई जोड़ियां हैं जो जैसी फिल्मों में नजर आता हैं वैसी ही निजी जिंदगी में भी हैं। जी हां, हम बात करते रहे बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की जिन्होंने अपनी फिल्म के ही कलाकार के साथ असल जिंदगी में शादी रचाई, लेकिन कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होंने किसी अभिनेता से नहीं बल्कि फिल्म के निर्देशक से शादी की। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी ही फिल्म के निर्देशक से शादी की है। 
विज्ञापन

2 of 7
udita goswami - फोटो : file photo
उदिता गोस्वामी
उदिता गोस्वामी लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह 'पाप' 'अक्सर' और 'जहर' जैसी फिल्में में नजर आ चुकी हैं। उदिता गोस्वामी ने मशहूर निर्देशक मोहित सूरी से शादी की है। करीब नौ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उदिता और मोहित सूरी साल 2013 में शादी में शादी की। 
विज्ञापन

3 of 7
रानी मुखर्जी - फोटो : file photo
रानी मुखर्जी
यह बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में से हैं। रानी मुखर्जी ने मशहूर निर्माता-निर्देशक और यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से शादी की है। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की और ना ही शादी से पहले एक साथ सामने आए। फिर अचानक इन दोनों ने शादी की घोषणा करके सभी को हैरन कर दिया। रानी और आदित्य ने गुपचुप तरीके से साल 2014 में इटली में शादी रचाई थी।

4 of 7
बोनी कपूर और श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी
अपने जमाने की टॉप की अभिनेत्री रहीं श्रीदेवी के पति बोनी कपूर बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक हैं। सभी जानते हैं कि बोनी कपूर श्रीदेवी को कितना प्यार करते थे। श्रीदेवी के लिए उन्होंने अपनी बीवी तक को तलाक दे दिया था। फिर से कुछ समय बाद जाकर श्रीदेवी और बोनी कपूर ने शादी की।
विज्ञापन

5 of 7
सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली बेंद्रे
फिल्म निर्देशक से शादी करने वाली अभिनेत्रियों में सोनाली बेंद्रे का भी नाम शामिल है। सोनाली ने निर्माता-निर्देशक गोल्डी बहल से शादी की है। इन दोनों की पहली मुलाकात साल 1994 में फिल्म 'नाराज' के सेट पर हुई। दोनों को गोल्डी बहल की बहन ने मिलवाया था। 
विज्ञापन

6 of 7
soni razdan and mahesh bhatt - फोटो : instagram
सोनी राजदान
सब जानते हैं अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने निर्देशक महेश भट्ट से शादी की। सोनी राजदान के साथ महेश भट्ट की ये दूसरी शादी है। इन दोनों ने साल 1986 में शादी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kalki Koechlin and Anurag Kashyap - फोटो : social media
कल्कि केकलां
कल्कि केकलां ने मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप से साल 2011 में शादी की थी। कल्कि और अनुराग कश्यप फिल्म 'देव डी' के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। यह कल्कि की डेब्यू फिल्म थी। उस वक्त अनुराग पहले से ही शादीशुदा थे लेकिन कल्कि से शादी करने के लिए उन्होंने बीवी को तलाक दे दिया। हालांकि अनुराग कश्यप का कल्कि के साथ भी ज्यादा लंबा रिश्ता नहीं चल सका और दोनों ने साल 2015 में एक-दूसरे से तलाक ले लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें