फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड में आते ही 'पाप' कर बैठी थी ये एक्ट्रेस, 'जहर' के बाद तो फिल्मों से गायब और करने लगीं ये काम

Sat, 09 Feb 2019 09:42 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
udita goswami - फोटो : file photo
बॉलीवुड में फिल्मों के बाद उसे सफलता में बदलना और फिर ऊंचाईयों तक पहुंचना इतना भी आसान नहीं है। कई बार ऐसा होता है जब एक्टर्स एक फिल्म करने के बाद लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच जाते हैं लेकिन उतनी ही तेजी से वो गुमनामी में भी चले जाते हैं। आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस की बात करेंगे जिनका नाम है उदिता गोस्वामी।
विज्ञापन

2 of 6
udita goswami - फोटो : file photo
9 फरवरी को देहरादून में जन्मीं उदिता 35 साल की हो गई हैं। बात जब बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी हीरोइनों की हो तो उनमें उदिता गोस्वामी का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। एक दशक के लंबे करियर में उदिता गोस्वामी ने महज 14 फिल्में कीं लेकिन उन फिल्मों में वो अपनी एक्टिंग से ज्यादा बोल्ड और हॉट सीन्स को लेकर चर्चा में रहीं।
विज्ञापन

3 of 6
udita goswami - फोटो : file photo
साल 2003 में उदिता ने पहली फिल्म पाप की। जिसमें उनके अपोजिट जॉन अब्राहम थे। उस वक्त की ये फिल्म बोल्ड सीन्स को लेकर खूब चर्चा में थी। इसके बाद उदिता ने साल 2005 में इमरान हाशमी के साथ फिल्म जहर किया। फिल्म के गाने काफी पॉपुलर हुए।फिल्म में इमरान हाशमी के साथ उदिता ने कई इंटीमेट सीन दिए। फिल्म के पोस्टर पर भी उदिता ने बेयर बैक के साथ पोज किया जिसका काफी विरोध भी किया गया।

4 of 6
udita goswami mohit suri - फोटो : file photo
जहर फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी थे। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें शुरू हो गईंं। 2006 में आई फिल्म अक्सर में उदिता फिर से इमरान हाशमी के साथ दिखीं। साल 2012 में आई फिल्म डायरी ऑफ ए बटरफ्लाई में वो आखिरी बार दिखी थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
विज्ञापन

5 of 6
udita goswami - फोटो : file photo
डायरेक्टर मोहित सूरी से 9 साल तक अफेयर रहने के बाद उदिता ने साल 2013 में शादी कर ली। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। फिल्मों में सफलता नहीं मिली तो उदिता गोस्वामी ने प्रोफेशन बदल लिया है। वह अब एक डिस्क जॉकी हैं। वह बतौर डीजे शो किया करती हैं। उदिता गोस्वामी ने प्रोफेशनल डीजे से बकायदा ट्रेनिंग ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
udita goswami mohit suri - फोटो : file photo
उदिता गोस्वामी पिछले साल अप्रैल में उस वक्त चर्चा में आई थीं जब CDR केस की जांच में पता चला था कि उन्होंने अपने पति की कॉल डिटेल भी निकलवाई है। ठाणे क्राइम ब्रांच के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर नितिन ठाकरे ने उदिता द्वारा पति की कॉल डिटेल निकलवाने को कन्फर्म करते हुए कहा था कि 'उदिता को इस मामले में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें