फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90s के ये 6 सिंगर्स कभी बॉलीवुड पर करते थे राज, अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी

Wed, 08 May 2019 07:17 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
90s bollywood singers - फोटो : social media
बॉलीवुड के गानों की बात हो और 90 के दशक के गाने ना हों ऐसा कैसे हो सकता है। मेलोडी के मामले में इन गानों का कोई जवाब नहीं है। आज भी जब ये गाने कहीं सुनने को मिलते हैं तो कदम अपनेआप ही थिरकने लगते हैं। 90 के दशक में जो सिंगर्स कभी इतने पॉपुलर थे वो आज के वक्त में गायब से हो गए। नए उभरते गायकों के आगे इन सिंगर्स ने फिल्मी दुनिया से दूरी सी बना ली। 
विज्ञापन

2 of 7
udit narayan - फोटो : social media
उदित नारायण
90 के दशक की कई हिट फिल्मों को याद करें तो यह मानने में हमें जरा भी हिचकिचाहट नहीं होगी कि उनके हीरो दरअसल उदित नारायण थे। लोगों को मधुर गीत-संगीत के कारण फिल्में पसंद आती थीं। इन फिल्मों की रिपीट वैल्यू थी और दर्शक बार-बार ऐसी फिल्में इनके गीतों की वजह से देखते थे। दिल, आशिकी, फूल और कांटे, बेटा, चमत्कार, जो जीता वो सिकंदर जैसी फिल्में हैं जिनके हिट होने में उदित नारायण के गानों की भूमिका रही है। 
विज्ञापन

3 of 7
Kumar Shanu - फोटो : instagram
कुमार शानू
90 के दशक में फिल्मों में रोमांटिक गानों का मतलब कुमार शानू होते थे। कुमार शानू ने बॉलीवुड की फिल्मों में अपनी आवाज से दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनके गीतों ने एक अलग जादू बिखेरा था। फिल्मों में चाहे कोई भी हीरो या हीरोइन हो अगर उनका गाना होता था तो समझो फिल्म हिट। उनके गानों को लोग आज भी गुनगुनाते नजर आते हैं। आशिकी, साजन, सड़क, 1942 ए लव स्टोरी और परदेस जैसी फिल्मों में कुमार शानू ने सुपरहिट गाने दिए।

4 of 7
alka yagnik
अलका याग्निक
लता मंगेशकर और आशा भोसले के बाद जिस फीमेल सिंगर के गाने सबसे ज्यादा पॉपुलर हुए, वो अलका याग्निक हैं। 90 के दशक में हर दूसरी बॉलीवुड फिल्म के गानों में अलका की आवाज सुनाई देती थी। कोई भी फिल्म अलका के गानों के बिना अधूरी लगती थी। अलका याग्निक ने 30 सालों तक बॉलीवुड को अपनी आवाजा से सजाए रखा। उन्हें प्लेबैक सिंगर के तौर पर 2 बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिल चुका है।
विज्ञापन

5 of 7
Anuradha Paudwal - फोटो : social media
अनुराधा पौडवाल
बॉलीवुड में एक दौर ऐसा था जब अनुराधा पौडवाल की आवाज का हर कोई दीवाना था। टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार को अनुराधा की खोज माना जाता था। ऐसा कहा जाता है कि गुलशन कुमार उन्हें दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे। साल 1973 में अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी की फिल्म अभिमान से अनुराधा पौडवाल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। अनुराधा को पहचान मिली साल 1976 में सुभाष घई की फिल्म कालीचरन से। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन

6 of 7
kavita krishnamurthy - फोटो : file photo
कविता कृष्णमूर्ति
सिंगर कविता कृष्णमूर्ति 90 के दशक की मशहूर सिंगर में से एक हैं। अपने गानों से कविता कृष्णमूर्ति सुनने वालों के दिनों पर राज करती हैं। उनके गाए गाने आज भी इतने मशहूर हैं कि आपको थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। 1985 में रिलीज हुई फिल्म प्यार झुकता नहीं से कविता को बतौर सिंगर के रूप में बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट गाने गाए। कविता कृष्णमूर्ति को चार बार बेस्ट सिंगर का फिल्मफेयर का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
abhijeet bhattacharya - फोटो : social media
अभिजीत भट्टाचार्य
90 के दशक में सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य का सिक्का चलता था। अभिजीत को पहला ब्रेक संगीतकार आरडी बर्मन ने दिया। एक वक्त ऐसा था जब वो हर फिल्म में शाहरुख खान के लिए आवाज देते थे। फिलहाल अभिजीत लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें