मशहूर गायक उदित नारायण हाल ही में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान अपनी महिला प्रशंसकों को चूमते दिखे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इसके बाद उदित नारायण को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर उदित नारायण सफाई भी दे चुके हैं। इस बीच उनके दोस्त व लोकप्रिय गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मजेदार अंदाज में टिप्पणी करते हुए उदित नारायण को 'खिलाड़ी' कहा है।