बसंत पंचमी के इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए आइए आपको बताते हैं शिक्षा पर आधारित फिल्मों के बारे में। फिल्में जो शिक्षण का महत्व बताने के साथ कमियों को भी बताते हैं।
आज बसंत पंचमी का त्योहार विद्यार्थियों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा भी होती है। इस दिन को मां सरस्वती के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। बॉलीवुड की दुनिया में शिक्षा से जुड़ी कई फिल्में बनी हैं, इस खास मौके पर हम आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 7
निल सन्नाटा
- फोटो : सोशल मीडिया
निल बटे सन्नाटा
अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित फिल्म निल बटे सन्नाटा साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म में स्वरा भास्कर ने चंदा सहाय नामक एक हाई-स्कूल ड्रॉप-आउट घरेलू नौकरानी की भूमिका निभाई है, जो अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए बहुत सी जद्दोजहद करती है और आखिरी में खुद भी बेटी के साथ स्कूल पढ़ने जाती है।
विज्ञापन
3 of 7
इंग्लिश-विंग्लिश
- फोटो : यूट्यूब
इंग्लिश विंग्लिश
श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश फिल्म को गौरी शिंदे ने निर्देशित किया है। फिल्म शुरू होती है एक हाउसवाइफ शशि की सामान्य जिंदगी से, जो अपने पति से हमेशा अंग्रेजी न आने के ताने सुनती रहती है। इस चीज शशि अपनी भतीजी की शादी के लिए विदेश जाती है। अपने पति और बेटी को उसकी अंग्रेजी कौशल की कमी का मजाक उड़ाने से रोकने के लिए एक अंग्रेजी बोलने वाले कोर्स में दाखिला लेती है।
4 of 7
चॉक एंड डस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
चॉक एंड डस्टर
साल 2016 में जूही चावला की इस फिल्म ने शिक्षा के नवीनीकरण के बारे में बताते हुई, इसकी खामियों को उजागर किया था। फिल्म में उनके साथ शबाना आजमी भी नजर आईं थीं। फिल्म का निर्देशन जयंत गिलाटर ने किया था।
विज्ञापन
5 of 7
पाठशाला
- फोटो : सोशल मीडिया
पाठशाला
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म शाहिद कपूर, आयशा ताकिआ, श्रद्धा आर्य, अली हाजी, सुशांत सिंह और नाना पाटेकर नजर आए थे। यह फिल्म स्कूल की कहानी है, जो भारतीय शिक्षा प्रणाली और इसकी कमियों के बारे में बताता है।
विज्ञापन
6 of 7
तारे जमीन पर
- फोटो : सोशल मीडिया
तारे जमीन पर
आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर भी एक स्कूल टीचर और स्टूडेंट की कहानी है। इसमें दर्शील सफारी ने ईशान की भूमिका निभाई है, जो मानसिक रूप से पीड़ित है।
3 इडियट्स
आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में शिक्षण व्यवस्था, युवा मन और अलग-अलग करियर के रुझानों को लेकर कहानी बनाई गई है। साल 2009 में आई फिल्म तीन इंजीनियरिंग के छात्रों की कहानी है, जो परिवार की इच्छा के कारण इस प्रोफेशन की पढ़ाई करने और प्रेशर में काम करने को मजबूर होते हैं। आमिर खान के रूप में उन्हें एक ऐसा दोस्त मिलता है जो अपने करियर और रुझान के बारे में परिवार से बात करने और उसी क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद करता है।