बॉलीवुड में अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरने वाले गायक उदित नारायण आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उदित नारायण ने हिंदी के अलावा तमिल, मलयालम, कन्नड़, बंगाली और भोजपुरी भाषा में भी गाने गाए हैं। चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले उदित नारायण का जन्म 1 दिसंबर 1955 को बिहार के सुपौल जिले में हुआ था। कम ही लोग जानते हैं कि उदित नारायण ने दो शादियां की हैं, जिसे उन्होंने काफी समय तक छुपाकर भी रखा था। आज सिंगर के जन्मदिन के अवसर पर चलिए आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ रोचक बातें।