फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदय चोपड़ा ने 25 करोड़ में बेचा महल जैसा घर, होश उड़ाने वाली तस्वीरें आईं सामने

Sat, 09 Jun 2018 03:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
uday chopra
हाल ही में उदय चोपड़ा ने अपने लॉस एंजेलेस स्थित विला को बेच दिया। खबरों की मानें तो उदय लंबे समय से यूएस के इसी विला में रह रहे थे । शायद अब वो भारत वापस आने का प्लान कर रहे हैं । उदय का यह बंगला 25 करोड़ रुपए में बिका है । 
विज्ञापन

2 of 7
विला
45 साल के उदय लंबे समय से लाइमलाइट से दूर हैं । उदय आखिर बार साल 2013 में फिल्म 'धूम 3' में नजर आए थे । तब से अब तक 5 साल हो गए हैं और उन्हें कोई फिल्म नहीं मिली है ।
विज्ञापन

3 of 7
विला
उदय ने यह विला साल 2016 में खरीदा था । उदय के इस विला की शानदार तस्वीरें सामने आई हैं । यह विला किसी महल से कम नहीं है । उदय का कहना था कि वो एक्टिंग के अलावा कुछ और भी करना चाहते थे ।

4 of 7
विला
इसके चलते उदय प्रोडक्शन कोर्स करने लॉस एंजेलेस चले गए थे । उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया से प्रोडक्शन कोर्स पूरा कर लिया है । बता दें कि उदय ने निकोल किडमैन स्टारर फिल्म 'ग्रेस ऑफ मोनैको' प्रोड्यूस की है ।
विज्ञापन

5 of 7
विला
बात करें उदय के विला की तो यह बेहद खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है ।  इसकी ज्यादातर दीवारें ग्लास की बनी हैं। विला की पहली मंजिल में 3-4 बेडरूम हैं। इसे खास तरीके से वुडन का बनाया गया है।
विज्ञापन

6 of 7
विला
हाल ही में उदय चोपड़ा अपने एक ट्वीट को लेकर यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। उदय चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, 'जब मैं बच्चा था तो मुझे लगता था कि किसी अपने जैसे सरनेम वाली लड़की से शादी करनी पड़ेगी। मुझे लगता था ऐसा कानून है। मुझे नहीं पता था कि शादी के बाद महिलाएं अपना सरनेम बदल सकती हैं। मैं हमेशा चोपड़ा सरनेम की लड़कियों को ही तलाशता रहता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विला
उदय चोपड़ा ने जैसे ही ये ट्वीट किया यूजर्स उनका रिश्ता प्रियंका चोपड़ा, शर्लिन चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा से निकालने लग गए। इस ट्वीट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें