आम्रपाली दूबे ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनके इस वीडियो को उनके फैंस और भोजपुरी दर्शक काफी पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में आम्रपाली दुबे फिल्म 'बॉर्डर' का प्रमोशन करती भी नजर आई हैं। साथ ही दर्शकों को यह भी बताया कि उनकी यह फिल्म काफी बेहतर है और फिल्म में निरहुआ ने बेहतरीन एक्टिंग भी की।