फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित ट्वीट कर ट्रोल हुए उदय चोपड़ा, यूजर्स बोले- 'लड़की को छोड़ एक्टिंग पर ध्यान देते तो शायद...'

Mon, 07 May 2018 12:36 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
uday chopra
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से गायब एक्टर उदय चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। मामला नरगिस फाखरी के अफेयर नहीं बल्कि एक ट्वीट से जुड़ा हुआ है। उदय चोपड़ा ने रविवार की देर रात एक ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद वह यूजर्स के निशाने पर आ गए।
विज्ञापन

2 of 6
uday chopra
उदय चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, 'जब मैं बच्चा था तो मुझे लगता था मुझे किसी अपने जैसे सरनेम वाली लड़की से शादी करनी पड़ेगी। मुझे लगता था ऐसा कानून है। मुझे नहीं पता था कि शादी के बाद महिलाएं अपना सरनेम बदल सकती हैं। मैं हमेशा चोपड़ा सरनेम की लड़कियों को ही तलाशता रहता था।'

उदय चोपड़ा ने जैसे ही ये ट्वीट किया यूजर्स उनका रिश्ता प्रियंका चोपड़ा, शर्लिन चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा से निकालने लग गए।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
uday chopra
एक यूजर ने उड़य चोपड़ा का मजाक उड़ाते हुए लिखा- 'तो इसीलिए तुम्हारी एक्टिंग इतनी खराब है क्योंकि तुमने एक्टिंग सीखने पर नहीं लड़कियों पर ध्यान दिया है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'बचपन से तैयारी कर रहे हो शादी की, और अभी तक नही हुई।'
 


 

 

4 of 6
uday chopra
यूजर्स ने इस ट्वीट पर उदय चोपड़ा को खूब लताड़ा। एक ने लिखा- केवल पूनम पांडे ही तुम्हारे लिए पांडे से चोपड़ा बन सकती है अगर तुम उससे शादी करने का वादा करो। एक दूसरे यूजर ने लिखा, तभी तुम्हें 'धूम' में अली का रोल मिला था।
 

 

 
विज्ञापन

5 of 6
उदय चोपड़ा
एक यूजर ने तो प्रियंका चोपड़ा को टैग करते हुए लिख दिया- क्या तुम सुन रही हो? एक यूजर ने लिखा- तुम्हारे पास प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा जैसा ऑप्शन आज भी है।
 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नरगिस फाखरी
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही नरगिस फाखरी और उदय चोपड़ा का ब्रेकअप हो गया है। लंबे समय से दोनों लिव-इन में रह रहे थे और ऐसा माना जा रहा था कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे लेकिन दोनों के बीच अब कुछ नहीं रहा। इस बात का सबूत है अमेरिकन डायरेक्टर और नरगिस की वायरल होती तस्वीरें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें