फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदय चोपड़ा सहित इन पांच अभिनेताओं को पहचानना भी मुश्किल, जी रहे गुमनामी की जिंदगी

Sun, 05 Jan 2020 11:09 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Fardeen, Uday and Vivek - फोटो : file photo
साल 2000 में रिलीज शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मोहब्बतें' से यश चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा (Uday Chopra) ने डेब्यू किया था। फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन उदय चोपड़ा का करियर नहीं चल पाया। उदय अब फिल्मी दुनिया से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। यहां तक कि कुछ वक्त पहले वह मीडिया के कैमरों में कैद हुए जिसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। पांच जनवरी को उदय चोपड़ा का जन्मदिन है। उदय इस बार 47वां जन्मदिन मनाएंगे। जानिए उदय चोपड़ा के अलावा उन सितारों के बारे में जिनके लुक में काफी बदलाव आ गया है और काफी वक्त से सिनेमाजगत से गायब हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Vivek Mushran - फोटो : file photo
विवेक मुशरान 
'सौदागर' फिल्म से सिनेमाजगत में विवेक मुशरान ने कदम रखा था। विवेक के अभिनय को फिल्म में बहुत पसंद किया गया और ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही। इस फिल्म ने सिल्वर जुबली तक मनाई। एक तरफ फिल्म के चर्चे हो रहे थे तो वहीं दूसरी ओर विवेक मुशरान के रूप में बॉलीवुड को एक नया स्टार मिल चुका था। 'सौदागर' की सफलता के बाद विवेक  ने एक बाद एक कई फिल्मों में काम किया और सफल भी रहे, लेकिन धीरे-धीरे उनका रौब कम होने लगा और फिर उन्होंने टीवी का रुख किया। विवेक कई सीरियल्स कर चुके हैं। हालांकि समय के साथ उनके लुक में बहुत बदलाव आ गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Fardeen Khan - फोटो : file photo
फरदीन खान
फरदीन खान बॉलीवुड के चॉकलेटी अभिनेता की लिस्ट में शुमार थे। यहां तक कि उनके लुक्स पर लड़कियां फिदा रहती थीं। साल 1998 में फिल्म 'प्रेम अगन' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले फरदीन खान फिल्मों में ज्यादा कमाल नहीं कर पाए। फरदीन आखिरी बार साल 2010 में 'दूल्हा मिल गया' फिल्म में नजर आए थे। पहले से उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है। यहां तक कि उन्हें बढ़े वजन को लेकर कई बार ट्रोल भी किया जाता है। 

4 of 5
Harman Baweja - फोटो : file photo
हरमन बावेजा
अभिनेता हरमन बावेजा ने जब बॉलीवुड में एंट्री की तो उस वक्त माना जा रहा था कि आने वाले समय में वो सुपरस्टार्स को कड़ी टक्कर देंगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हरमन जल्द ही इंडस्ट्री से गायब हो गए। फिल्म निर्देशक हैरी बावेजा और निर्माता पम्मी बावेजा के बेटे हरमन ने साल 2008 में फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से डेब्यू किया था। साल 2009 में हैरी बावेजा ने अपने बेटे के लिए रोमांटिक फिल्म 'व्हॉट्स योर राशि' बनाई। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपर फ्लॉप साबित हुईं। अब उनके लुक में भी बदलाव आ गया है। यहां तक कि पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादाब खान - फोटो : file photo
शादाब खान
अमजद खान के बेटे शादाब खान ने बॉलीवुड में 'राजा की आएगी बारात' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में वह रानी मुखर्जी के अपोजिट थे। शादाब पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में नाम नहीं कमा पाए।

सामने आया श्रीदेवी की मौत का असली कारण, पिछले सारे दावे निकले झूठे, चेहरे से बह रहा था खून
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें