उर्फी जावेद
- फोटो : insta
इसके आगे उर्फी ने लिखा, 'लोग अपने धर्म और भगवान के नाम पर बेकसूर लोगों की हत्या कर रहे हैं। नफरत फैला रहे हैं। यह सब क्या हो रहा है। हम शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, बलात्कार के लिए फास्ट ट्रैक मामलों के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं। हम हमारी जीडीपी के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं। धर्म इसलिए बना ताकि लोगों को नैतिकता की समझ हो। आज के समय में आपका धर्म आपकी नैतिकता को छीन रहा है। किसी भी चीज की अति विनाश का कारण होती है। अभी भी देर नहीं हुई है। अपनी आंखों को खोल लो।' इस पोस्ट के आखिर में उर्फी ने ये भी लिखा कि मुझे पता है कि इसके बाद मुझे नफरत वाले मैसेज मिलेंगे। लेकिन मैं ये बताना चाहती हूं कि मैं आप लोगों की तरह नफरत से भरी हुई नहीं हूं।