सुपरस्टार श्रीदेवी की मौत के बाद पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी हालांकि दुबई में पोस्टमार्टम किया जा रहा है और शाम तक प्राइवेट जेट से उनका पार्थिव शरीर मुंबई आ जाएगा। इसी बीच श्रीदेवी की मौत से जुड़ा एक ऐसा सच सामने आ गया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Sridevi
पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहीं अब यूएई में भारत के राजदूत नवदीप सूरी ने श्रीदेवी की मौत से जुड़ी ऐसी बात कह डाली जिसे सुनकर आपको यकीन नहीं होगा।
विज्ञापन
3 of 4
Navdeep Singh Suri
भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने बताया हार्ट अटैक के बाद श्रीदेवी बाथरूम में गिर गई थीं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि श्रीदेवी को रात 11 बजे हार्ट अटैक आया था और उस वक्त वह होटल के कमरे में अकेली थीं।
श्रीदेवी के निधन के बाद उनके देवर और फेमस एक्टर संजय कपूर ने खलीज टाइम्स से बात की। संजय कपूर ने बताया - 'जब श्रीदेवी की मौत हुई तब वह होटल के कमरे में थीं। हम सब सकते में हैं। उन्हें दिल से संबंधित कोई भी बीमारी नहीं थी।'