फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया प्रदा ने खोला राज, क्या था श्रीदेवी का सबसे बड़ा सपना जो अब कभी नहीं हो पाएगा पूरा

Mon, 26 Feb 2018 03:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रीदेवी ने बॉलीवुड में अपने अभिनय और सुन्दरता के बलबूते कई सालों तक अपने फैन्स के दिलों पर राज किया। उनकी मौत की खबर से पूरा देश सदमे में है। श्रीदेवी ने दुबई में जबरदस्त कार्डियक अरेस्ट के बाद अंतिम सांस ली। इसी बीच उनकी पुरानी प्रतिद्वंदी और फिर दोस्त बनीं जया प्रदा ने श्रीदेवी के सबसे बड़े सपने के बारे में बताया।
विज्ञापन

2 of 4
जया प्रदा ने श्रीदेवी की मौत के बाद गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा, 'श्रीदेवी की मौत की खबर एक बुरे सपने जैसी है। हमने एक साथ कई फिल्मों में काम किया। वे बहुत शानदार एक्टर और एक मां थीं।
जया ने कहा, श्रीदेवी का सबसे बड़ा सपना अपनी बेटियों को फिल्म इंडस्ट्री पर राज करते हुए देखना चाहती थीं जैसा कि उन्होंने खुद किया। '
 
विज्ञापन

3 of 4
बता दें कि जया और श्रीदेवी के बीच कई सालों तक कोल्ड वॉर चली। वैसे तो श्रीदेवी का व्यवहार सबके साथ अच्छा था लेकिन एक्ट्रेस जया प्रदा के साथ उनके रिश्ते इतने अच्छे नहीं थे। दोनों सार्वजनिक तौर पर भी एक दूसरे से बात भी नहीं करती थीं। एक बार राजेश खन्ना और जीतेंद्र ने दोनों को एक साथ मेकअप रूम में बंद कर दिया था। उन्हें लगा था कि दोनों के बीच सुलह हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन

4 of 4
हालांकि कुछ साल पहले दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया। 2015 में अमर सिंह की एक पार्टी में दोनों ने टेबल शेयर की थी।दोनों को एक दूसरे के साथ घुलते मिलते हुए भी देखा गया था। इसके बाद श्रीदेवी ने बोनी कपूर के साथ जया प्रदा के बेटे सिद्धार्थ की शादी में भी शिरकत की थी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें