फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karthik Aryan: देखिये कैसे दो लड़कियों ने जोर-जोर से पुकारा कार्तिक आर्यन का नाम, फिर यह हुआ...

Wed, 05 Jan 2022 01:46 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी दो फीमेल फैंस उनका नाम चीख-चीखकर ले रही हैं। दरअसल, कार्तिक आर्यन की यह फैंस उन्हें देखने के लिए कोलकाता से मुंबई पहुंच गई।
विज्ञापन
1 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनकी दो फीमेल फैंस उनका नाम चीख-चीखकर ले रही हैं। दरअसल, कार्तिक आर्यन की फीमेल फैंस उन्हें देखने के लिए कोलकाता से मुंबई पहुंच गई थीं।

 
विज्ञापन

2 of 5
धमाका में कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्या है पूरा मामला?
कार्तिक आर्यन की फीमेल फैंस उनके फ्लैट के सामने उनका नाम पुकारती हुईं दिखीं। यह मंगलवार की बात है। दो लड़कियां कार्तिक आर्यन के फ्लैट के बाहर जोर-जोर से उनका नाम पुकार रही थीं। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की लड़कियां खुशी से उछल उठी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक आर्यन ने भी इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है और अपनी फीमेल फैंस का आभार जताया है। इस वीडियो में दो लड़कियां कार्तिक-कार्तिक चिल्लाते हुए दिख रही हैं। 

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लड़कियां कह रही हैं, कार्तिक प्लीज बाहर आओ.. प्लीज। वीडियो में कार्तिक आर्यन की फीमेल फैंस की उनके लिए दीवानगी साफ देखी जा सकती है। कार्तिक ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, यह प्यार, मैं इसी के लिए जीता हूं। यह मेरी ड्राइव है। यही सब कुछ है। मेरे सभी प्रशंसकों के लिए, वास्तव में, मैं आप सभी को पाकर धन्य हूं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
फ्लैट से बाहर आकर दोनों फीमेल फैंस मिले कार्तिक आर्यन
एक अन्य वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़कियों के निवेदन पर अभिनेता कार्तिक आर्यन अपने फ्लैट से बाहर आते हैं। वह अपनी इन दोनों ही फीमेल फैंस से मिलते हैं। यहां तक की दोनों के साथ तस्वीर भी खिंचवाते हैं। कार्तिक आर्यन इन दोनों ही लड़कियों से बातचीत भी करते हैं। जिसके बाद दोनों ही लड़कियां बेहद खुश दिख रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें