कटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। राजस्थान के चौथ का बरवाड़ा स्थित 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट होटल में कटरीना और विक्की कौशल के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं और इस ग्रैंड सेलिब्रेशन में कपल के परिवार के सदस्यों के साथ कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए हैं। कटरीना ने अपनी शादी में अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर को नहीं बुलाया है, जिस पर काफी चर्चा हो रही है। हालांकि, विक्की कौशल ने भी अपनी शादी में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन शेट्टी को नहीं बुलाया है।
विक्की कौशल की एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन का पोस्ट
हरलीन शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अब हरलीन ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड विक्की कौशल की शादी से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो फैंस के बीच काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में हरलीन ने जिंदगी के असल मायनों की बात की है।