बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद इन दिनों आम लोगों के लिए सुपरहीरो बने हुए हैं। कोरोना महामारी के समय सोनू सूद ने लोगों की जो मदद करना शुरू की उसका सिलसिला अब तक रुका नहीं है। अब हाल ही में सोनू सूद से सोशल मीडिया के जरिए एक युवक ने अपना जन्मदिन 'बुर्ज खलीफा' पर मनाने की गुहार लगाई। इस पर सोनू सूद ने भी युवक को बेहतरीन जवाब दिया।