फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साहो' का मेकिंग वीडियो देख बेकाबू हुए प्रभास के फैंस, सोशल मीडिया पर है बड़ा सबूत

Tue, 23 Oct 2018 05:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
prabhas
साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'साहो' का मेकिंग वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस बहुत ही उत्साहित होते दिख रहे है। इसके चलते ट्विटर पर प्रभास के कई फैंस अपना रिएक्शन भी दे रहे है। फिल्म का मेकिंग वीडियो देख ट्विटर पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है...बता दें कि ये वीडियो आज (23 अक्टूबर) बाहुबली स्टार प्रभास के जन्मदिन पर रिलीज किया गया है...
विज्ञापन

2 of 5
screengrab from saaho video
प्रभास की मच अवेटेड फिल्म साहो की शूटिंग इन दिनों जोरों से चल रही है। इसके साथ ही फिल्म मेकर्स ने आज यानी प्रभास के जन्मदिन के मौके पर स्पेशल वीडियो रिलीज किया है। फिल्म के मेकिंग वीडियो में जबरदस्त एक्शन सीन के साथ उड़ती गाड़िया भी नजर आ रही हैं। 1 मिनट 23 सेकंड के इस वीडियो में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स फिल्माए गए हैं। जारी हुए वीडियो में प्रभास एक्शन सीन देते हुए कारों और ट्रकों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।  


 
विज्ञापन

3 of 5
PRABHAS
वीडियो में सिर्फ प्रभास ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी एक्शन सीन करती दिख रही है। साहो के एक्शन सीन हॉलीवुड स्टंट डायरेक्टर केनी बेट्स की देख-रेख में बखूबी किए जा रहे हैं। अब तक डायरेक्टर केनी बेट्स ने कई हॉलीवुड फिल्मों में कई सीन फिल्माए हैं।आपको शायद ही याद होगा कि इससे पहले प्रभास के 38वें जन्मदिन पर 'साहो' का फर्स्ट लुक जारी किया गया था जिसमें वह काफी अलग अंदाज में नजर आ रहे थे। इस बीच ट्विटर पर #HappyBirthdayPrabhas ट्रेंड कर रहा है। अभी तक फैंस ने जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए 31 लाख से ज्यादा ट्वीट कर दिए हैं। 

4 of 5
साहो
बता दें, साहो एक अडवेंचर फैंटसी फिल्म है। 150 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म साहो में प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। 'साहो' तमिल और तेलुगू के अलावा हिन्दी में भी रिलीज होगी। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे और मंदिरा बेदी जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Saaho
दरअसल साउथ के सुपरस्टार प्रभास का आज जन्मदिन है। प्रभास के जन्मदिन पर उन्हें पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। जन्मदिन से एक दिन पहले प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'साहो' का पोस्टर रिलीज करते हुए ये जानकारी दी गई थी कि आज यानी की प्रभास के जन्मदिन के मौके पर 'साहो' का पहला टीजर और मेकिंग विडियो रिलीज किया जाएगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें