विवादों में चल रही फिल्म पद्मावत को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया हैं कि फिल्म सभी राज्यों में रिलीज होगी। इस फैसले पर लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
PADMAVATI
लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। किसी ने लिखा लव यू सुप्रीम कोर्ट अब हम फिल्म सिनेमाघरों में देख सकते हैं तो किसी ने कहा राज्यों में बैन लगाने का कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सबसे ऊपर है।
विज्ञापन
3 of 6
padmavati
आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म के निर्माता कई राज्यों में बैन की शिकायत लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट ने राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और मध्य प्रदेश के उस ऑर्डर पर स्टे लगा दिया है। जिसके आधार पर फिल्म पर बैन लगा दिया गया था।
4 of 6
padmaavat
वहीं दूसरी तरफ करणी सेना का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने हमारी भावनाओं का ध्यान नहीं रखा है। अब हम खुद इस फिल्म के खिलाफ जनहित याचिका दायर करेंगे। फिल्म का विरोध पूरे देशभर में जारी रहेगा।
विज्ञापन
5 of 6
padmavati
दरअसल, देशभर में विरोध के चलते ये फिल्म लंबे समय से विवादों में है और इसी के चलते देश के चार राज्यों ने इसकी रिलीजिंग पर बैन लगा दिया था। बुधवार को निर्माता की ओर से न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख करते हुए याचिका पर जल्द सुनवाई की गुहार लगाई गई थी।
तमाम विवाद झेल चुकी 'पद्मावत' के रिलीज की राहें आसान नहीं रही। करणी सेना के जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के बाद 1 दिसंबर 2017 को फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर अहम भूमिका में हैं।