रॉकस्टार, जब वी मेट, हाइवे और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके इम्तियाज अली की बेटी इदा अली भी अपने पापा के नक्शे कदम पर चलते हुए डायरेक्शन में हाथ आजमा रही हैं। हाल ही में इदा अली की शॉर्ट फिल्म 'लिफ्ट' रिलीज हुई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
IANS से बात करते हुए इदा ने बताया कि वो अपनी राह अलग बनाना चाहती हैं। हम दोनों की फिल्मों को लेकर अपनी अलग-अलग समझ है। इसलिए मैं अपने पिता के साथ काम नहीं करना चाहती।
विज्ञापन
3 of 4
Imtiaz Ali
क्योंकि हम एक ही फील्ड में है इसीलिए हमारे जीवन में एक ही दृष्टिकोण जरुर हो सकता है जो हमारी फिल्मों में साफ देखने को मिलेगा। हालांकि मैं इस बात को कभी नकार नहीं सकती कि मैं एक फिल्ममेकर की बेटी हूं और इंडस्ट्री में लोगों मुझे उनकी वजह से ही जानते हैं लेकिन फिर भी मैं अपनी राह खुद बनाना चाहती हूं।
आपको इम्तियाज की बेटी इदा अली ने लिफ्ट नामक एक 12 मिनट की शॉर्ट फिल्म बनाई है। इस फिल्म में दो किरदार हैं, जो लिफ्ट में मिलते हैं। फिर लिफ्ट में ही उनकी लड़ाई भी होती है। फिर वापिस ब्रेकअप के बाद वह लिफ्ट में ही वापस मिलते हैं। इदा ने खुद इस कहानी को लिखा भी है। साथ ही इसे डायरेक्ट किया है और वाकई आप फिल्म देखें तो महसूस करेंगे कि एक प्यारी सी प्रेम कहानी को बिल्कुल सिम्पल तरीके से उन्होंने प्रेजेंट की है।