फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'क्या निक से तलाक हो गया?', ब्रिटिश अभिनेत्री जमीला जमील को प्रियंका चोपड़ा समझ यूजर ने पूछा ये सवाल, मिला मजेदार जवाब

Sat, 27 Feb 2021 11:56 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा-जमीला जमील - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड प्रियंका चोपड़ा अपनी 'हमशक्ल' जमीला जमील की हालिया ट्वीट को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाई। दरअसल, एक व्यक्ति जमीला जमील को प्रियंका चोपड़ा समझ बैठा, जिसके बाद जमीला ने प्रतिक्रिया दी है। जमीला की इस प्रतिक्रिया देखकर प्रियंका चोपड़ा अपनी हंसी नहीं रोक पाई है। एक फैन ने जमीला से पूछा था, 'तो क्या निक जोनास और जमीला जमील का तलाक हो गया है?' इसपर जमीला ने लिखा, 'एक भारतीय महिला प्रियंका चोपड़ा जो मेरी तरह बिल्कुल भी नहीं दिखती, मुझे लगता है कि वह दोनों साथ है और बहुत अच्छे हैं'।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसपर प्रियंका चोपड़ा हंसने लगी। दोनों के प्रशंसक भी हैरत में पड़ गए कि कैसे कोई दोनों के बीच कंफ्यूज हो सकता है।  एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने बताया था कि एक बार लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर हॉलिवुड मीडिया ने उन्हें प्रियंका चोपड़ा समझ लिया था।

विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram - priyankachopra
मालूम हो कि प्रियंका इन दिनों लंदन में है। जहां वह फिल्म 'सीताडेल' की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म का निर्देशन रुसो ब्रदर्स कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी की है। इसके अलावा वह मैट्रिक्स 3 में भी नजर आएंगी है। प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में फिल्म 'द वाइट टाइगर' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
इसके अलावा उनकी हाल ही में किताब 'अनफिनिश्ड' भी पब्लिश हुई है। वहीं, जमीला जमील फिल्म 'मैरी मी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ जेनिफर लोपेज, ओवेन विल्सन, सारा सिल्वरमैन, जॉन ब्रैडली, मिशेल बटेउ, क्लो कोलमैन और मलूमा की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : instagram
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेशी सिनेमा में भी अपने हुनर का परचम लहरा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनस से शादी की है। निक और प्रियंका ने साल 2018 में हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें